बंगाल की खाड़ी में तेजी से बढ़ रहे चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हाई अलर्ट जारी किया गया है। तूफान आज मंगलवार देर रात तक इन तटीय राज्यों से टकरा सकता है।
इस दौरान मोंथा 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटों को पार कर सकता है। सरकारों ने संवेदनशील क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का फैसला किया है।
रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए 60 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की स्थिति की पुष्टि कर लें।
आज रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों की सूची (28 और 29 अक्टूबर):
यात्रीगण अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।
मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के दौरान हवाएं 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं, जिससे तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही होने की आशंका है।
रविवार देर शाम तक चक्रवात मोंथा आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से लगभग 830 किलोमीटर और ओडिशा के गोपालपुर से लगभग 930 किलोमीटर दूर था।
26 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। 28 अक्टूबर तक यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा।
काकीनाडा, विशाखापत्तनम, मछलीपट्टनम, श्रीकाकुलम और अमलापुरम को सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र माना जा रहा है। गोपालपुर, जगतसिंहपुर, पुरी और मलकानगिरी जिलों में भी भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। चेन्नई और आसपास के तटीय क्षेत्रों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
In view of the imminent Cyclone ‘Montha’ and in the interest of passenger safety, a few trains are cancelled.
— ANI (@ANI) October 27, 2025
Source: South Central Railway CPRO pic.twitter.com/84b9BWxY80
भारत आ रहा ईरानी तेल का टैंकर अचानक चीन की ओर मुड़ा, क्या पेमेंट बना अड़चन?
जो डर गया, समझो मर गया : राघव चड्ढा के खिलाफ AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी और सौरभ ने पूछे तीखे सवाल
जितेश शर्मा को पत्नी क्यों कहती हैं दिमाग से हल्का ? तूफानी बल्लेबाज ने खोले राज
जो डर गया, समझो मर गया : राघव चड्ढा के वीडियो पर मचा घमासान, अपनों ने ही बोला हमला
रायसेन बनेगा कृषि का नया पावर हाउस: तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय कृषि मेला’ में होगा खेती का रोडमैप तैयार
समंदर में भारत की नई आंधी: INS तारागिरी और अरिदमन से बढ़ी हिंद महासागर में धमक
युवराज सिंह का बड़ा खुलासा: धोनी की कप्तानी और अभिषेक शर्मा की अनदेखी पर बरसे युवी
ईरान के दावे से मचा हड़कंप: क्या अमेरिकी फाइटर जेट ढेर और पायलट कैद?
सब दिखता है दादी को! : आंखों के डॉक्टर से बुजुर्ग महिला की ऐसी टशन देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
मौत के मुंह से खींच लाए जिंदगी: दीघा बीच पर डूबते दादा-पोती को बचाने का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो