बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा दबाव क्षेत्र मोंथा नाम के चक्रवाती तूफान में बदलने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह तूफान मंगलवार सुबह तक और तीव्र हो सकता है।
30 और 31 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा मंडरा रहा है।
तमिलनाडु के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवाती सिस्टम लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है।
अगले दो दिनों में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में तेज हवा और भारी वर्षा की संभावना है।
मध्य प्रदेश में भी हालात गंभीर दिख रहे हैं। राज्य के 31 जिलों में तेज आंधी और भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। रायसेन, इंदौर, बैतूल और नर्मदापुरम समेत कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।
अनुमान है कि चक्रवात 28 अक्टूबर की शाम या रात को मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम (काकीनाडा के आसपास) के बीच आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। इस दौरान हवा की गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
राजधानी सहित कई स्थानों पर छठ के अवसर पर मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह कोहरे का प्रभाव और शाम को आंशिक बादलों के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है।
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मोंथा के खतरे के चलते भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर प्रदेश में 30 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे और 31 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। किसानों को कटे हुए धान की फसल सुरक्षित रखने और नई बुआई रोकने की सलाह दी गई है।
हिमाचल प्रदेश में 1 नवंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। वर्षा या हिमपात की कोई संभावना नहीं है।
अरब सागर में बने कम दबाव के कारण मुंबई, ग्रेटर मुंबई और कोंकण के लिए अगले दो दिनों का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवा और भारी वर्षा की आशंका है। गुजरात के कई जिलों में भी वर्षा संभावित है। स्थानीय प्रशासन और नागरिकों से सतर्क रहने का अनुरोध किया गया है।
*Cyclone Alert !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 27, 2025
Cyclonic Storm #Montha over the Bay of Bengal is likely to intensify into a Severe Cyclonic Storm by 28th October morning.
Expected landfall: Between Machilipatnam and Kalingapatnam (around Kakinada) by evening/night of 28th Oct.
Wind Speed: 90–100 km/h,… pic.twitter.com/SXOFglAEQO
दिनदहाड़े गुंडागर्दी: राहगीरों से मारपीट, लूटपाट, वीडियो वायरल, चार गिरफ्तार!
आपकी वजह से टॉर्चर किया गया : हमास की कैद से छूटे बंधक ने इजराइल के मंत्री पर ही उठाए सवाल
हरियाणा: ACP दिनेश कुमार के वायरल वीडियो पर बवाल, DGP को देनी पड़ी सफाई
चुनाव से पहले SIR की ज़रूरत क्यों पड़ी? ECI ने बताए मुख्य कारण
बिहार चुनाव 2025: छठ के बाद राहुल-तेजस्वी का शक्ति प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में जनसभाएं
12 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण: यूपी, राजस्थान, एमपी समेत इन प्रदेशों में होगा सत्यापन
जस्टिस सूर्यकांत: भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश!
यशस्वी जायसवाल का बड़ा दिल: मैदान के बाहर भी जीते फैंस के दिल!
छठ पूजा 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, उदीयमान सूर्य का इंतजार
पांच साल बाद भारत-चीन के बीच सीधी हवाई सेवा बहाल, कोलकाता से ग्वांगझू के लिए पहली उड़ान