गुरुवायुर में गांधीजी की विचित्र प्रतिमा पर विवाद, सोशल मीडिया पर भी मची खलबली
News Image

केरल के गुरुवायुर में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण विवादों में घिर गया है। गुरुवायुर मंदिर के लिए प्रसिद्ध इस शहर के नगरनिगम ने बायो पार्क में इस प्रतिमा का अनावरण किया है।

अनावरण के बाद लोगों ने आश्चर्य व्यक्त किया कि प्रतिमा में चश्मे और डंडे को छोड़कर महात्मा गांधी की कोई समानता नहीं है। कई लोगों ने दबी जुबान में पूछा भी कि क्या यह गांधीजी की प्रतिमा है।

गुरुवायुर नगरनिगम के चेयरमैन एम कृष्णदास और आईएएस अधिकारी दिव्या एस अय्यर ने प्रतिमा का अनावरण किया, जिसके बाद विपक्षी पार्टियों ने नगरनिगम पर आक्रोश जताया। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं और गांधी प्रतिमा को ट्रोल किया गया।

नगरनिगम के चेयरमैन ने जानबूझकर किए गए अपमान के आरोपों को खारिज किया है। प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार ने बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने प्रतिमा में गांधी कला को समाहित किया है।

केएसयू त्रिशूर जिला अध्यक्ष गोकुल ने गुरुवायुर जिला के जिलाधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और एलडीएफ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि वर्तमान प्रतिमा राष्ट्रीय नेता की जगह पेड़ जैसी प्रतीत होती है।

गुरुवायुर मंडलम कांग्रेस समिति ने भी मूर्ति के खिलाफ विरोध जताया है। समिति ने कहा कि महात्मा गांधी की मूर्ति में उन्हें अजीबोगरीब तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने नगर निगम के चेयरमैन एम कृष्णदास से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही, प्रतिमा बनाने में लाखों रुपये खर्च करने वालों व गांधीजी को अनुचित तरीके से पेश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

महात्मा गांधी की इस अजीबोगरीब मूर्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की जा रही हैं, जिन पर लोग व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अगर आप सोच रहे हैं कि इस मूर्ति में किसे दिखाया गया है - तो बता दूं कि ये गांधीजी हैं!

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अडानी के साथ हैं, अडानी के साथ रहेंगे : एलआईसी पर संजय सिंह का बड़ा आरोप, सरकार पर निशाना

Story 1

कैलिफ़ोर्निया सड़क हादसा: क्या ट्रक चलाते समय खाना बना रहा था ड्राइवर? वायरल वीडियो की सच्चाई!

Story 1

योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह और जेपी नड्डा से की मुलाकात!

Story 1

चक्रवाती तूफान मोंथा : कब और कहां मचाएगा तबाही? इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Story 1

गूगल जेमिनी: अब बनाएगा प्रेजेंटेशन भी, वायरल तस्वीरों के साथ एक और धमाका!

Story 1

आर्यन खान की वेब सीरीज पर फिदा हुए शशि थरूर, बोले - ओटीटी गोल्ड !

Story 1

आपकी वजह से टॉर्चर किया गया : हमास की कैद से छूटे बंधक ने इजराइल के मंत्री पर ही उठाए सवाल

Story 1

कुलदीप फिर बाहर, संजू को मौका: पार्थिव पटेल ने चुनी पहले टी20 के लिए प्लेइंग 11

Story 1

चुनाव से पहले SIR की ज़रूरत क्यों पड़ी? ECI ने बताए मुख्य कारण

Story 1

चीनी हैंडलर, टेलीग्राम ट्रैप और लाखों की लूट: दिल्ली में 47 लाख का फर्जीवाड़ा उजागर, 3 गिरफ्तार