योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह और जेपी नड्डा से की मुलाकात!
News Image

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के दौरान अमित शाह का मार्गदर्शन प्राप्त किया और उन्हें अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की।

योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की। उन्होंने नड्डा को भी अपना अमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।

इससे पहले शनिवार को, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के संकल्प से उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेश और आधुनिक कनेक्टिविटी का नया केंद्र बन रहा है।

उन्होंने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत की आर्थिक प्रगति का नया प्रवेश द्वार खोलेगा। साथ ही, यह रोजगार सृजन के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भरता की नई उड़ान देगा।

शनिवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उन्हें कर्मपथ पर आगे बढ़ने की ऊर्जा मिलती है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एलन मस्क की Starlink भारत में जल्द! जानिए कीमत, जियो से होगी सस्ती या महंगी?

Story 1

ट्रंप बने शांतिदूत! गोल्फ छोड़कर थाईलैंड-कंबोडिया में कराया ऐतिहासिक समझौता

Story 1

विमान से उतरते ही ट्रंप का जोरदार ठुमका, मलेशिया के पीएम भी हुए हैरान!

Story 1

वन लास्ट टाइम : रोहित शर्मा का रहस्यमय संदेश, सोशल मीडिया पर मची खलबली

Story 1

बिहार चुनाव 2025: जेडीयू का बागियों पर वार, विधायक गोपाल मंडल समेत 5 नेता निष्कासित

Story 1

पांच साल बाद फिर उड़े विमान! कोलकाता-ग्वांगझू हवाई सेवा बहाल

Story 1

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी को नायक बताने पर मांझी भड़के, कहा नालायक को नायक कहना शब्द का अपमान

Story 1

चक्रवाती तूफान मोंथा : 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट पर तबाही की आशंका, सेना हाई अलर्ट पर

Story 1

बिग बॉस 19 में अभिषेक बजाज की पूर्व पत्नी की एंट्री? सलमान के इशारे से उड़े अभिषेक के होश!

Story 1

रोहित शर्मा की रहस्यमयी पोस्ट से मची खलबली: क्या यह आखिरी अलविदा है?