कोलकाता से ग्वांगझू के लिए विमान सेवा पांच साल के अंतराल के बाद फिर से शुरू हो गई है। इंडिगो ने 26 अक्टूबर से कोलकाता से गुआंगझोउ और 10 नवंबर से दिल्ली से गुआंगझोउ के लिए उड़ानों का संचालन भी शुरू कर दिया है।
चीनी एयरलाइन चाइना ईस्टर्न ने भी घोषणा की है कि वह 9 नवंबर से शंघाई से दिल्ली के लिए उड़ान परिचालन फिर से शुरू करेगी।
चीन ने इस कदम को 2.8 अरब लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन, भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है ताकि चीन-भारत संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य से देखा जा सके।
वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाओं को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय तक चले सीमा गतिरोध के मद्देनजर इन्हें बहाल नहीं किया गया था।
गत 31 अगस्त को राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ तियानजिन बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीधी उड़ानों का संचालन पुनः शुरू करने पर विचार करने का संकेत दिया था।
जून 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़पों के बाद भारत-चीन संबंध 1962 के युद्ध के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे।
कई कूटनीतिक और सैन्य वार्ताओं के बाद, दोनों पक्षों ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर कई टकराव वाले स्थानों से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया था। पिछले वर्ष अक्टूबर में दोनों पक्षों ने अंतिम दो टकराव बिंदुओं, देपसांग और डेमचोक से सैनिकों को पीछे हटाने को लेकर समझौता किया था।
पिछले कुछ महीनों में, दोनों पक्षों ने संबंधों को सुधारने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करना भी शामिल है। यह हवाई सेवा की बहाली भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
*#WATCH | West Bengal | India-China IndiGo flight departed from Kolkata Airport at 10.07 PM as direct flights between India and China resume after a five-year hiatus.
— ANI (@ANI) October 26, 2025
Source: Airport Director NSCBI Airport Dumdum Kolkata pic.twitter.com/i8rZ6d6sPe
PM मोदी के लिए नकली यमुना ? AAP का सनसनीखेज दावा
एशेज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, कप्तान कमिंस पहले टेस्ट से बाहर!
बाइक पर पटाखे और हवा में स्टंट: बाइकर की खतरनाक करतब देख लोग हैरान
अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान में जा पहुंचे कतर के अमीर, कहा - ऐसे नहीं भरने दूंगा उड़ान!
छठ पूजा से एकता, सरदार पटेल की जयंती तक, मन की बात में PM मोदी के प्रमुख बिंदु
सलमान खान के इस बयान से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, घोषित हुए आतंकवादी !
ट्रंप ने और गिराया अपना स्तर, शहबाज और मुनीर को बताया महान लोग
काटे नहीं कटते लम्हे इंतजार के : सतीश शाह के अमर शब्दों से भावुक हुए सलमान खान
अफगानिस्तान ने पानी रोका तो ख्वाजा आसिफ ने दी खुली जंग की धमकी
एक पैर, दो चोट: महिला वर्ल्ड कप से पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल दर्द से कराह उठीं