अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने मलेशिया के कुआलालंपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ।
विमान से उतरते ही ट्रंप ने ढोल की थाप पर जमकर ठुमके लगाए। उनका यह अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में ट्रंप एयर फोर्स वन के पास हवाई अड्डे के टरमैक पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी ऊर्जा देखकर आसपास मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान थी।
जब ट्रंप डांस कर रहे थे, तब मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भी वहीं मौजूद थे। वे ट्रंप के डांस को देखकर मुस्कुरा रहे थे। लोगों ने ट्रंप के इस अंदाज को मजेदार और अनौपचारिक बताया है।
वीडियो में ट्रंप को मलेशिया के प्रमुख जातीय समूहों, जिनमें बोर्नियो के मूल निवासी, मलय, चीनी और भारतीय शामिल हैं, का प्रतिनिधित्व करने वाले रंग-बिरंगे परिधानों वाले नर्तकों के साथ डांस करते देखा जा सकता है।
ट्रंप तीन देशों के दौरे पर हैं। मलेशिया के बाद वे जापान और दक्षिण कोरिया भी जाएंगे। यहां वे 2019 के बाद पहली बार उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मिल सकते हैं।
MUST WATCH!
— Margo Martin (@MargoMartin47) October 26, 2025
President @realDonaldTrump dances at Malaysian arrival ceremony 🇺🇸🇲🇾 pic.twitter.com/e7Zrw3L35Y
रणजी ट्रॉफी इतिहास में अभूतपूर्व: 1 मैच, 32 विकेट, 2 हैट्रिक - 63 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
बिहार की सियासी लड़ाई वक्फ पर: तेजस्वी के बयान से संग्राम, NDA ने घेरा!
किसान पिता, संघर्षपूर्ण जीवन, मां का सपना: उमा छेत्री ने वर्ल्ड कप में किया डेब्यू!
वाह क्या सीन है! मलेशिया में ट्रंप का फिल्मी स्वागत, खुशी से झूमे राष्ट्रपति
ACP दिनेश कुमार का बुलडोजर वीडियो क्यों मचा रहा है बवाल?
नन्ही जीनियस! टीचर की पहेली को पलक झपकते ही सुलझाया, करोड़ों लोग हुए हैरान
एक आखिरी बार: रोहित शर्मा ने सिडनी को कहा अलविदा, शतक के बाद किया खास पोस्ट
क्या रोहित शर्मा IPL-19 में मुंबई इंडियंस छोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स में होंगे शामिल?
बिहार चुनाव 2025: गुस्सा छोड़ मान गए सीएम नीतीश! खरना का प्रसाद खाने पहुंचे चिराग के घर
बिहार चुनाव: घुसपैठियों पर शाह का हमला, लालू-राहुल को घेरा