भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक जड़ा है। वे लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के बीच चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पृथ्वी शॉ ने यह उपलब्धि हासिल की। मैच के चौथे दिन, पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए 156 गेंदों में 222 रनों की तूफानी पारी खेली।
यह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक है। अपनी पारी में पृथ्वी शॉ ने 29 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने 141 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया।
रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड रवि शास्त्री के नाम है। उन्होंने 1985 में मुंबई की ओर से खेलते हुए बड़ौदा के खिलाफ 123 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था।
मैच की बात करें तो महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन बनाए थे, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ ने 116 रनों का योगदान दिया। जवाब में चंडीगढ़ की टीम 209 रनों पर सिमट गई।
104 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए महाराष्ट्र ने 359 के स्कोर पर पारी घोषित की, जिसमें पृथ्वी शॉ ने 222 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ को 4 साल से टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 2021 में खेला था। उन्होंने अपने करियर में 5 टेस्ट और 6 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमशः 339 और 189 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम एक शतक और 2 अर्धशतक हैं।
🚨 PRITHVI SHAW SMASHED DOUBLE HUNDRED IN RANJI TROPHY FROM JUST 141 BALLS 🤯
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 27, 2025
- A big statement by Prithvi in Ranji Trophy, time for Resumption in his cricket career. pic.twitter.com/1TA44Sch2l
पृथ्वी शॉ का रणजी में तूफान, जड़ा दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक!
चक्रवात मोंथा का कहर: आंध्र प्रदेश में तबाही की आशंका, PM मोदी ने CM नायडू से की बात
दिल्ली में कॉलेज छात्रा पर एसिड अटैक, बाइक सवारों ने फेंका तेजाब
चुनाव आयोग का राष्ट्रव्यापी एसआईआर का ऐलान, पहले चरण में इन राज्यों में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण
हरियाणा: ACP दिनेश कुमार के वायरल वीडियो पर बवाल, DGP को देनी पड़ी सफाई
यमुना में डुबकी: भाजपा विधायक का दावा उल्टा पड़ा, AAP ने कसा तंज
आसमान से आया राजा , तूफानी हवा में लोमड़ी को उठा ले गया बाज, वीडियो देख नहीं होगा यकीन
पाकिस्तान में गेहूं पर जंग: पंजाब की नाकेबंदी से सिंध-केपी में भूख का खतरा
शराब की ऐसी तलब! अस्पताल से सीधे ठेके पर पहुंचा मरीज, हाथ में यूरिन बैग, सिर पर पट्टी!
दर्दनाक मौत का खौफनाक मंजर! वायरल वीडियो देखकर निकल जाएगी चीख