यमुना में डुबकी: भाजपा विधायक का दावा उल्टा पड़ा, AAP ने कसा तंज
News Image

दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रविन्दर सिंह नेगी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे यमुना नदी में डुबकी लगाते दिख रहे हैं, जबकि वे ऐसा नहीं चाहते थे। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने इस वीडियो को साझा करते हुए उनका मजाक उड़ाया है।

दरअसल, भाजपा विधायक यमुना के पानी को साफ बताते हुए आप नेता सौरभ भारद्वाज को चुनौती दे रहे थे। वह यमुना का पानी पीने का दावा करते हुए भारद्वाज को भी ऐसा करने को कह रहे थे। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे पानी में गिर गए।

AAP नेता अब नेगी के पानी पीने के दावे को झूठा बताते हुए कह रहे हैं कि झूठ और दिखावे की राजनीति से तंग आकर यमुना मैया ने खुद उन्हें अपने पास बुला लिया।

गिरने से ठीक पहले का वीडियो नेगी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें वे सौरभ भारद्वाज को मुगलों की आखिरी सल्तनत का वारिस बताते हुए यमुना का पानी साफ होने का दावा कर रहे हैं और बोतल में भरकर दिखा रहे हैं।

नेगी ने AAP नेताओं पर हिंदुओं के त्योहारों को टारगेट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, मुसलमानों के तलवे चाटते हो, मौलवियों के तलवे चाटते हो, 40-40 हजार रुपए देते हो मौलवियों को अपनी सरकार में और हिंदुओं के पर्वों को रोकते हो।

नेगी ने आगे कहा कि जब से छठी मैया का पर्व आ रहा है, तब से रोज छठी मैया के बारे में गलत-सलत बोल रहे हो। हिंदुओं के त्योहारों को रोकना ये तुम्हारी पुरानी आदत है। मुसलमानों की इफ्तार पार्टी में टोपी लगाकर जाओ, वहां जाकर मांस खाओ, और हिंदुओं के पर्व आए, तो उसमें हिंदुओं को बेवकूफ बनाओ।

पानी की बोतल दिखाते हुए नेगी ने कहा, देख लीजिए पूरे भारत के लोगों, खासकर बिहार के लोगों से मैं स्पेशल कहता हूं, किस तरह से 7 महीने से भाजपा सरकार काम कर रही है। जब बिहार में वोट डालोगे तो एक बार जरूर याद रखना कि पिछले सात महीनों से किस तरह से दिल्ली में काम हुआ है।

इसके बाद नेगी ने बोतल में भरा पानी पीकर भी दिखाया और सौरभ भारद्वाज को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो तुम आ जाना पानी पी लेना यहां पर..., बेवकूफ बनाते हैं लोगों को... बस इतना कहना ही था कि उनका पैर फिसल गया और वे यमुना जी में गिर गए।

नेगी ने खुद गिरने का वीडियो तो शेयर नहीं किया, लेकिन यह वीडियो किसी और द्वारा शेयर कर दिया गया और तेजी से वायरल हो गया।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, भाजपा विधायक की बहुत सुंदर डुबकी, आपके झूठ से मां यमुना बहुत नाराज है । एक अन्य AAP नेता संजीव झा ने कहा, यह हैं भाजपा विधायक रविंद्र नेगी जी, जिन्होंने झूठ की पराकाष्ठा को भी पार कर दिया है। शायद इसी झूठ और दिखावे की राजनीति से तंग आकर यमुना मैया ने खुद इन्हें अपने पास बुला लिया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कश्मीर में गूंजी शांति और प्रगति की धुन, सोनू निगम के कॉन्सर्ट ने दिखाया घाटी का नया रंग

Story 1

कप्तान सूर्या की खराब फॉर्म पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- निडर होकर खेलना जरूरी

Story 1

राहुल गांधी को बताया पाकिस्तानियों का जननायक, भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक का विवादित बयान

Story 1

श्रेयस अय्यर की चोट: नंबर 4 पर कौन करेगा बल्लेबाजी? तीन नाम रेस में!

Story 1

महिला विश्व कप: भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल बारिश में धुला तो कौन खेलेगा फाइनल? समझिए समीकरण!

Story 1

छठ पूजा पर 3 महीने के मुफ्त रिचार्ज का सच! जानिए वायरल मैसेज की हकीकत

Story 1

स्टेटस अपडेट पर रिएक्शन देना होगा और मजेदार, WhatsApp ला रहा स्टिकर वाला फीचर!

Story 1

छठ पूजा: पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और प्रियंका गांधी ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

Story 1

चक्रवाती तूफान मोंथा : कब और कहां मचाएगा तबाही? इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Story 1

छठ पूजा 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, उदीयमान सूर्य का इंतजार