विराट कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया में जारी वनडे सीरीज़ एक बुरे सपने की तरह साबित हो रही है। एडिलेड ओवल में खेले जा रहे मुकाबले में कोहली लगातार दूसरी बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जिससे उनके प्रशंसक निराशा में डूब गए।
शुभमन गिल के आउट होने के बाद सातवें ओवर में क्रीज पर आए कोहली केवल तीन गेंदें ही खेल पाए। ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ जेवियर बार्टलेट की सटीक गेंद पर वे कैच आउट हो गए। बार्टलेट ने इस दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरा मेडन ओवर पूरा किया।
विराट कोहली स्टंप के एकदम सामने पकड़े गए। इसलिए उन्होंने डीआरएस भी नहीं लिया। मिडिल-ऑफ की लेंथ गेंद को कोहली ने अक्रॉस होकर फ्लिक करने की कोशिश की थी। लेकिन गेंद पैड पर लगी और अंपायर ने उंगलियां खड़ी कर दीं। कोहली के आउट होने से यकीनन भारत को तगड़ा झटका लगा है।
कोहली इस सीरीज में दूसरी बार 0 पर आउट हुए हैं। यह प्रदर्शन पर्थ में मिशेल स्टार्क की गेंद पर कूपर कोनोली के हाथों शून्य पर आउट होने के बाद आया है। यह उनके पूरे वनडे करियर में पहली बार है जब उन्होंने लगातार दो मैचों में शून्य रन बनाए हैं।
आउट होने के बाद वापस लौटते समय विराट कोहली ने एडिलेड ओवल के दर्शकों का आभार व्यक्त किया। दर्शकों ने भी खड़े होकर तालियां बजाईं, जिससे कोहली थोड़े भावुक नज़र आए।
VIRAT KOHLI GONE FOR HIS SECOND DUCK OF THE SERIES!#AUSvIND | #PlayoftheDay | @BKTtires pic.twitter.com/jqIdvMeX9T
— cricket.com.au (@cricketcomau) October 23, 2025
बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, मुकेश सहनी समेत कई बनेंगे उपमुख्यमंत्री
केरल के क्लासरूम में लड़का-लड़की के बीच दीवार, वीडियो से मचा बवाल
वेनेजुएला: उड़ान भरते ही विमान बना आग का गोला, दो की दर्दनाक मौत
लोकपाल विवाद के बीच अमिताभ कांत ने खरीदी EV, बोले - BMW वालों को लेना चाहिए मेक इन इंडिया का मज़ा!
शख्स को नंगा कर पूरे बदन पर बांधे पटाखे, फिर सबके सामने लगा दी आग
मुंबई आना है तो मराठी बोलनी पड़ेगी: फ्लाइट में महिला ने दी खुली धमकी!
सीसीटीवी में कैद खौफनाक पल! लिफ्ट में फंसा मासूम का हाथ, मां मोबाइल में व्यस्त
स्मृति मंधाना का तूफान! शतक से रचा इतिहास, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
फाइव-स्टार होटल में आलथी-पालथी मारकर बैठने पर महिला को टोका, विवाद
शख्स ने परछाई से रचा ऐसा जादू, देखकर दंग रह गए लोग