सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अपने फोन में व्यस्त दिख रही है, जबकि उसका छोटा बच्चा लिफ्ट के दरवाजे के पास खड़ा है। कुछ सेकंड बाद जो होता है, वह किसी की भी रूह कंपा देने के लिए काफी है।
मां जब फोन चला रही थी, उसी वक्त बच्चे का हाथ लिफ्ट में फंस गया। तकनीक जरूरी है, लेकिन सुरक्षा सबसे ऊपर है। बच्चों पर पूरी नज़र रखें, एक पल की लापरवाही भारी पड़ सकती है।
वीडियो में मां अपने मोबाइल फोन में स्क्रॉल कर रही है, तभी उत्सुकतावश बच्चा लिफ्ट के दरवाजे के पास पहुंच जाता है। जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुलता है, बच्चे का हाथ फंस जाता है और वह जोर-जोर से रोने लगता है।
डरी हुई महिला बच्चे का हाथ छुड़ाने के लिए लिफ्ट के कई बटन दबाने लगती है। हालांकि, वह नाकाम रहती है। वह बच्चे का हाथ बाहर निकालने की भी कोशिश करती है, लेकिन बच्चा वीडियो खत्म होने तक संघर्ष करता दिखाई देता है।
यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों में चिंता और गुस्सा दोनों फैल गया। इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और कई यूज़र्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनका कहना है कि यह सभी माता-पिता के लिए एक चेतावनी और सबक है।
एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, आप अपना फोन बाद में भी देख सकते हैं, लेकिन अगर बच्चों का ध्यान पल भर में भटक जाए तो यह खतरनाक हो सकता है।
एक अन्य यूज़र ने कमेंट किया, इस वीडियो को देखकर साफ़ ज़ाहिर होता है कि बच्चों के साथ एक पल की भी लापरवाही जानलेवा हो सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि लिफ्ट या एस्केलेटर के आसपास बच्चों पर हमेशा नज़र रखनी चाहिए, क्योंकि ऐसी दुर्घटनाएँ पल भर में हो सकती हैं।
यह वीडियो न सिर्फ डरावना है, बल्कि एक ज़रूरी जागरूकता संदेश भी देता है - कि अपने बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देना, अपने मोबाइल फोन पर ध्यान देने से ज़्यादा ज़रूरी है।
मां फोन चला रही थी, उसी वक्त बच्चे का हाथ लिफ्ट में फंस गया।
— Shagufta khan (@Digital_khan01) October 15, 2025
टेक्नोलॉजी जरूरी है, लेकिन सुरक्षा सबसे ऊपर है।
बच्चों पर पूरी नज़र रखें, एक पल की लापरवाही भारी पड़ सकती है। pic.twitter.com/nQ3LtqQhIw
आज शून्य पर आउट, पर 23 अक्टूबर विराट के लिए भाग्यशाली! आंकड़े दे रहे जीत की गवाही
अपनी मौत का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था लड़का, ट्रेन से कटकर मौत
जेवियर बार्टलेट: कौन हैं वो गेंदबाज जिन्होंने भारत को किया पस्त?
बिहार चुनाव: महागठबंधन ने तेजस्वी को CM चेहरा घोषित किया, 11 सीटों पर दोस्ताना लड़ाई अभी भी जारी
शून्य पर आउट होने के बाद कोहली का इशारा, संन्यास की अटकलें तेज!
दरभंगा में भाजपा विधायक का विवादित बयान: पाग नहीं, मैथिली ठाकुर मिथिला का सम्मान
लाइव मैच में श्रेयस अय्यर ने रोहित शर्मा से कहा, मेरे को मत बोलो ना फिर!
गाड़ी पार्किंग पर बवाल: भाजपा नेता ने व्यापारी से नाक रगड़वाई, पार्टी ने लिया एक्शन
पति के दुबई जाने के बाद पत्नी रहने लगी ससुर के साथ, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
IND vs AUS: शून्य पर आउट होकर भी एडिलेड में कोहली बने हीरो, दर्शकों ने खड़े होकर बजाई ताली