केरल के क्लासरूम में लड़का-लड़की के बीच दीवार, वीडियो से मचा बवाल
News Image

केरल के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें क्लासरूम में लड़कों और लड़कियों के बीच एक दीवार खड़ी दिख रही है।

दीवार के पीछे बुर्का पहनी छात्राएं बैठी हैं, जबकि लड़के दूसरी तरफ बैठे हुए हैं। कक्षा में एक शिक्षक पारंपरिक कपड़े और टोपी पहनकर बच्चों को पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। कमरे की सजावट में बैंगनी रंग के थीम का इस्तेमाल किया गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सवाल उठने लगे हैं कि आखिर केरल किस दिशा में जा रहा है?

इससे पहले केरल के अल-इहसान एकेडमी स्कूल और वुमेंस कॉलेज में लगे एक बोर्ड ने भी लोगों को हैरान कर दिया था। बोर्ड में शीर्ष छात्राओं और छात्रों की तस्वीरें थीं, लेकिन इसमें लड़कियों के चेहरे नहीं दिखाए गए थे।

विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में केरल में वहाबी इस्लामिक विचारधारा का प्रभाव बढ़ा है। इसे कुछ इस्लामिक संगठनों और खाड़ी देशों से मिलने वाली फंडिंग से बढ़ावा मिला है। इन संगठनों का मकसद भारत के धर्मनिरपेक्ष ढांचे पर इस्लाम का प्रभाव बढ़ाना है।

2021 की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि दुनिया भर के कट्टरपंथी इस्लामिक समूह भारत में इस्लामिक परियोजनाओं को आर्थिक मदद दे रहे हैं।

यह विवाद उस समय और गहरा गया जब कोचिन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजीमें आयोजित एक प्रोफकॉन्फ़्रेंस कार्यक्रम के वीडियो वायरल हुए।

वीडियो में हिजाब पहनी छात्राएं छात्रों से अलग बैठी थीं। लड़के सामने की पंक्तियों में और महिलाएं पीछे एक कपड़े के परदे के पीछे बैठी थीं, जिससे दोनों एक-दूसरे को देख नहीं सकते थे।

महिलाओं और पुरुषों को अलग बैठाने का यह नजारा सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन गया। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या केरल धीरे-धीरे कट्टर इस्लाम की ओर बढ़ रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मैथिली ठाकुर के सामने मिथिला पाग का अपमान, भाजपा विधायक का वीडियो वायरल; भड़के लोग

Story 1

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, मुकेश सहनी समेत कई बनेंगे उपमुख्यमंत्री

Story 1

महाकाल मंदिर गर्भगृह में हंगामा: पगड़ी को लेकर संत और पुजारी में हाथापाई

Story 1

ट्रंप के डॉलर का गुरूर तोड़ने के लिए चीन का गोल्ड बम , जिनपिंग की नई चाल!

Story 1

यमुना की सफाई: फिनलैंड की मशीन से हटेगी सालों पुरानी गाद, प्रवेश वर्मा ने गिनाई खूबियां

Story 1

तेजस्वी यादव होंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, राहुल गांधी ने दी हरी झंडी!

Story 1

पंजाब के किसान की चेतावनी: बोनस दो, वरना पराली जलाएंगे!

Story 1

मुंबई आना है तो मराठी बोलनी पड़ेगी: फ्लाइट में महिला ने दी खुली धमकी!

Story 1

स्टंप माइक में कैद बहस: तेरे को कॉल देना पड़ेगा... रोहित और अय्यर में तीखी नोकझोंक!

Story 1

दिल्ली में क्लाउड सीडिंग का सफल परीक्षण, 28 अक्टूबर से बारिश की उम्मीद