स्मृति मंधाना का तूफान! शतक से रचा इतिहास, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
News Image

स्मृति मंधाना का बल्ला महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में जमकर गरज रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा।

यह मंधाना के वनडे करियर का 14वां शतक है। अपनी इस पारी के दौरान भारतीय टीम की उपकप्तान ने एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। मंधाना ने 95 गेंदों में 109 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

मंधाना और प्रतिका रावल ने पहले विकेट के लिए 212 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की।

स्मृति मंधाना वनडे फॉर्मेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में कुल 4 छक्के जड़े। इस साल मंधाना अब तक कुल 29 छक्के लगा चुकी हैं।

उन्होंने लिजेल ली के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने 2017 में कुल 28 छक्के लगाए थे। मंधाना का यह इस साल का पांचवां शतक है।

स्मृति पहले से ही एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मैच में उन्होंने धीमी शुरुआत की, लेकिन क्रीज पर जमने के बाद कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

यह स्मृति मंधाना के वनडे करियर का 14वां शतक है। एकदिवसीय फॉर्मेट में अब वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया है।

मंधाना और प्रतिका ने टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने हरमनप्रीत कौर और अपने बीच 2022 में हुई 184 रनों की साझेदारी को तोड़ा। प्रतिका ने 134 गेंदों में 122 रनों की यादगार पारी खेली और वनडे वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक जड़ा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बदलता मौसम: कहीं बारिश का कहर, कहीं सर्दी की दस्तक!

Story 1

ऑफिस में बॉस की शर्मनाक हरकत! अश्लील वीडियो वायरल, देखने वाले दंग

Story 1

भारतीय मूल के ड्राइवर का अमेरिका में कहर, ट्रक से रौंदे वाहन, 3 की मौत

Story 1

केरल: कक्षाओं में दीवारें! वीडियो ने खोली कट्टरता की पोल

Story 1

बच के रहना रे बाबा : पीएम मोदी के मलेशिया दौरे रद्द होने पर कांग्रेस का तंज

Story 1

दरभंगा में बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने फेंका पाग, मचा बवाल!

Story 1

दिल्ली में पहली बार कृत्रिम बारिश! क्या है क्लाउड सीडिंग?

Story 1

पंजाब में पराली जलाने का पुराना वीडियो वायरल, भ्रामक दावों के साथ फैलाया जा रहा!

Story 1

शख्स को नंगा कर पूरे बदन पर बांधे पटाखे, फिर सबके सामने लगा दी आग

Story 1

रूसी तेल पर ट्रंप के बोल: थरूर का करारा जवाब, अपनी हद में रहें अमेरिकी राष्ट्रपति