दिल्ली में छठ त्योहार से पहले दिल्ली सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छठ की तैयारियों की जानकारी दी। सभी मंत्रियों को घाटों का निरीक्षण कर सफाई अभियान में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
आज मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में पर्यावरण मंत्री हाथों में फावड़ा लिए गंदगी हटाते दिख रहे हैं।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का आईटीओ के पास हाथी घाट की सफाई करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। मंत्री ने खुद सफाई का बीड़ा उठाया और हाथ में फावड़ा लिए, दस्ताने पहने और कीचड़ में सने पैर लिए यमुना की गंदगी हटाते हुए देखे गए। इस दौरान मीडिया, अफसर और बाकी सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे।
27 और 28 अक्टूबर को होने वाले छठ के कार्यक्रम के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में जिन भी जगहों पर छठ पर्व मनाया जाता है, वहां विधायक, पार्षद और सांसद तैयारियों का निरीक्षण करने और सफाई अभियान चलाने के लिए जाएंगे।
छठ पूजा 27 और 28 अक्टूबर को है, जिसे इस बार दिल्ली में भव्यता के साथ मनाया जाएगा। यमुना नदी के किनारे 17 घाट बनाए गए हैं। शहर के अंदर 1000 से अधिक स्थानों पर भी टीमें काम कर रही हैं, जहां छठ पूजा की जाएगी।
*#WATCH | Delhi Minister Manjinder Singh Sirsa participates in a cleanliness drive organised by the Delhi Government ahead of the Chhath Puja on 27-28 October.
— ANI (@ANI) October 22, 2025
Visuals from Hathi Ghat near ITO pic.twitter.com/oM9sCJMu7W
सम्राट, तेजस्वी समेत 14 मंत्रियों की किस्मत EVM में होगी कैद, पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान
जहरीली हवा में घुट रहा दिल्ली, मंत्रियों के लिए लाखों के एयर प्यूरीफायर
12000 स्पेशल ट्रेनें, 12 लाख कर्मी: त्योहारों पर यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी!
मौत को छूकर लौटे बुजुर्ग: चलती ट्रेन के सामने से बाल-बाल बची जान!
भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे: अगरकर पहुंचे एडिलेड, रोहित-विराट की बल्लेबाजी पर नजर
बिग बॉस 19: बर्तन धोने पर गौरव खन्ना अकेले, बसीर से तीखी बहस!
बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन पर बीजेपी का तंज, ना नौ मन तेल होगा, ना राधा नाचेगी
एडिलेड में कोहली का धमाल! भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे में पलटेगा पासा?
क्या लंदन बन गया है लुटेरों की राजधानी? 32 गिरफ्तारियाँ, कारनामे चौंकाने वाले!
ओवैसी को Z+ सुरक्षा मिलने पर पप्पू यादव का तंज: क्या मुझे भी करनी होगी दोगलाई ?