ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला कल एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। भारतीय टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, इसलिए यह मैच करो या मरो जैसा है।
सबकी निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी, जिनका इस मैदान पर शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने एडिलेड ओवल में 65 की औसत से 975 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक शामिल हैं। इस मैदान पर खेले गए चार वनडे मुकाबलों में उन्होंने 61 की औसत से 244 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं।
भारतीय टीम का प्रदर्शन भी एडिलेड ओवल में अच्छा रहा है। भारत ने यहां 15 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 9 में जीत हासिल की है। टीम को इस मैदान पर आखिरी हार 2008 में मिली थी। पिछले 17 सालों से भारत यहां वनडे में अजेय है।
दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव हो सकता है। कुलदीप यादव को नीतीश रेड्डी या वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी दो बदलाव होने की संभावना है। एलेक्स कैरी और एडम जाम्पा को जोश फिलिप और मैथ्यू कुह्नमैन की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।
एडिलेड वनडे में ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कोनोली, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम जाम्पा और जोश हेजलवुड।
एडिलेड वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।
📍Adelaide Oval 🏟️#TeamIndia in the zone ahead of the 2⃣nd #AUSvIND ODI 💪 pic.twitter.com/3hPrAZuRY5
— BCCI (@BCCI) October 22, 2025
जैश-ए-मोहम्मद का खौफनाक ऑनलाइन कोर्स: 500 रुपये में 40 मिनट में तैयार होंगे आत्मघाती दस्ते?
तमिलनाडु में बारिश का कहर! रेड अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद
गजब! शख्स ने परछाई से दिखाया जादुई खेल, देखकर दंग रह गए लोग
दिल्ली में छठ पूजा की धूम! यमुना किनारे बनेंगे 17 मॉडल घाट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरमार
नवादा: गोदाम से गायब हुआ 16 लाख का अनाज, टायर के निशान ढूंढ रही पुलिस!
ज्यादा बोला तो जेल में कटेगा बुढ़ापा! ऑफिस में रील देख रही थी लड़की, सीनियर ने टोका तो दी धमकी
ट्रम्प का धमाका: चीन पर लगेगा 155% टैरिफ!
पिता ने पहाड़ तोड़ा, कांग्रेस ने दिल: राहुल गांधी पर भड़के दशरथ मांझी के बेटे
ई गजब आदमी है! माला पहनाने पर भड़के CM नीतीश, तेजस्वी का तंज
दूसरी मंजिल से गिरा बच्चा! देवदूत बनकर आया शख्स और बचा ली जान