मंडी जिले में दिवाली की रात आग लगने की कई दुखद घटनाएं सामने आई हैं। लडभड़ोल में एक बुजुर्ग महिला को जलते हुए मकान से सुरक्षित निकाला गया, जबकि मंडी की डंपिंग साइट पर आग लगने से भारी नुकसान हुआ।
लडभड़ोल के कथोण गांव में सोमवार देर रात एक दो मंजिला स्लेटपोश मकान में आग लग गई। हादसे के वक्त मकान में अकेली सो रही बुजुर्ग महिला शिवी देवी को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बैजनाथ से दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रशासन ने प्रभावित महिला को नियमानुसार आर्थिक सहायता देने की बात कही है।
नगर निगम मंडी की बिंद्रावणी स्थित डंपिंग साइट पर मंगलवार सुबह छह बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस अग्निकांड में ठेकेदार की मशीनरी पूरी तरह जल गई। सात घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल विभाग के कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। डंपिंग साइट में फैली आग से आसपास के क्षेत्र में धुंआ फैल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उपमंडल सरकाघाट के बलद्वाड़ा में आतिशबाजी से भड़की आग में एक पशुशाला जलकर राख हो गई, जिससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ। सरकाघाट से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पशुशाला पूरी तरह जल चुकी थी।
उपमंडल सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में तीसरी मंजिल पर रखा इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान जल गया। दिवाली पर चलाई गई आतिशबाजी अनियंत्रित होकर एक घर की तीसरी मंजिल में घुस गई, जिससे वहां रखे पुराने इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान में आग लग गई। इस घटना में दो से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। बीबीएमबी के दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मंडी में डंपिंग साइट में भड़की आग मशीनरी जली... pic.twitter.com/6H7vdTsdcR
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) October 21, 2025
तीस्ता मास्टर प्लान: बांग्लादेश में प्रदर्शन, क्या चीन समर्थित योजना भारत के लिए खतरे की घंटी है?
बिहार चुनाव से पहले बीजेपी की भविष्यवाणी : प्रशांत किशोर की पार्टी बनेगी ऐतिहासिक !
बिहार: एनडीए सरकार बनी तो मिलेंगे 1 करोड़ युवाओं को रोज़गार, नीतीश कुमार का बड़ा वादा
क्या सरफराज खान की अनदेखी धर्म के कारण? मुस्लिम नेताओं के आरोपों से गरमाई सियासत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबरीमाला मंदिर में रचा इतिहास, भगवान अयप्पा के दर्शन करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति बनीं
मध्यप्रदेश में दलितों पर अत्याचार: जुल्म का जंगलराज चरम पर!
कांतारा चैप्टर 1: एक महीने में दूसरी बार सिनेमाघरों में, हॉलीवुड को देगी टक्कर!
बहन सहम गई! लड़की ने सिर पर रखे पटाखों में लगाई आग, फिर हुआ धमाका
क्या संजू सैमसन IPL 2026 में RCB का हिस्सा होंगे? वायरल तस्वीर ने मचाई खलबली
एडिलेड वनडे: तीन खिलाड़ियों की वाइल्डकार्ड एंट्री, हर्षित राणा समेत ये तीन बाहर!