भारत में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, और इस अवसर पर क्रिकेट जगत के सितारों ने अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी हैं। सचिन तेंदुलकर, मिताली राज, सूर्यकुमार यादव सहित कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।
सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, आपको खुशहाल और सुरक्षित दीपावली की शुभकामनाएं। आनंद लें और अपना ख्याल रखें।
इरफान पठान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, यह दीपावली आपके जीवन को शांति, समृद्धि और अनंत खुशियों से भर दे। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा, आपको और आपके परिवार को शानदार और खुशहाल दीपावली की शुभकामनाएं! रोशनी का यह त्योहार आपके और आपके प्रियजनों के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आए। सुरक्षित और आनंदमय दिवाली मनाएं।
मिताली राज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, जैसे रोशनी हर घर को जगमगाए, वैसे ही हर मन में शांति और आनंद का वास हो। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं!
स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो जारी किया जिसमें विराट कोहली, स्मृति मंधाना, केएल राहुल और शुभमन गिल प्रशंसकों को दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव ने अपने संदेश में सकारात्मकता पर जोर देते हुए कहा, रोशनी, खुशी और ढेर सारी सकारात्मकता। आप सभी को जगमगाती दीपावली की शुभकामनाएं!
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कामना की, सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! इस पावन पर्व के प्रकाश से सारा अंधकार दूर हो जाए!
दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह त्योहार भगवान श्री राम के 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। नगरवासियों ने उनके स्वागत में घी के दीये जलाए थे, और तब से यह परंपरा चली आ रही है।
*Wishing you and your family a sparkling and happy Diwali! May the festival of lights bring joy and prosperity to you and your loved ones. Have a safe and fun-filled Diwali🪔 pic.twitter.com/n7KPVvBP9X
— Jay Shah (@JayShah) October 20, 2025
बडगाम उपचुनाव: क्या नेशनल कॉन्फ्रेंस गढ़ बरकरार रख पाएगी? उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
सिलीगुड़ी में दिवाली पर अनूठा कुकुर तिहार : कुत्तों को मिला प्यार, पहनाई गई माला, परोसा गया विशेष भोजन
आईएनएस विक्रांत पर पीएम मोदी ने मनाई दीपावली, जवानों को बताया भाग्यशाली
रांची: वेज बिरयानी में हड्डी निकलने पर ग्राहक ने रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मुठभेड़ में आरोपी घायल
दिवाली पर घर लौटा बिपिन का पार्थिव शरीर, इजरायल-हमास युद्ध में हुई थी मौत
कसम सिंदूर की मेरी यादों में हमेशा रहेगी: आईएनएस विक्रांत पर जवानों संग दिवाली मना भावुक हुए पीएम मोदी
राज ठाकरे का सनसनीखेज आरोप: महाराष्ट्र में 96 लाख फर्जी वोटर!
दिवाली 2025: सचिन से विराट तक, क्रिकेटरों ने दी फैंस को दिल से शुभकामनाएं
चीन पर 155% तक टैरिफ! ट्रंप की फेयर ट्रेड डील को लेकर कड़ी चेतावनी
राहुल गांधी का दिवाली धमाका: पुरानी दिल्ली में खुद बनाए इमरती और बेसन के लड्डू!