इंदौर में चल रहे आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। होलकर स्टेडियम में हुए रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4 रनों से शिकस्त दी, जिसके साथ ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया है।
यह भारत की लगातार तीसरी हार है। इंग्लैंड के साथ ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका भी सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 288 रन बनाए। हीथर नाइट ने शानदार शतक जड़ा और 109 रन बनाए।
भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट लिए और इंग्लैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।
289 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही थी। 41वें ओवर तक भारत का स्कोर 3 विकेट पर 234 रन था।
स्मृति मंधाना (88 रन), हरमनप्रीत कौर (70 रन) और दीप्ति शर्मा (50 रन) ने अर्धशतक लगाए और टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
हालांकि, इंग्लैंड की गेंदबाजी ने आखिरी ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने अगले चार ओवरों में 3 विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 50 ओवर में 284 रन ही बना सकी।
इंग्लैंड की ओर से कप्तान नैटली सिवर-ब्रंट ने 2 विकेट लिए। लॉरेन बेल, लिंसी स्मिथ, चार्ली डीन और सोफी एकलस्टन ने 1-1 विकेट लिया।
लगातार तीसरी हार के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कम हो गई हैं। टीम को अब अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे और अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा।
भारतीय टीम का अगला मुकाबला 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और 26 अक्टूबर को बांग्लादेश से होगा।
*England win by 4 runs. #TeamIndia fought hard in a closely contested match and will look to bounce back on Thursday.
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 19, 2025
Scorecard ▶ https://t.co/jaq4eHaH5w#WomenInBlue | #CWC25 | #INDvENG pic.twitter.com/f9xKaO1ydg
स्मृति मंधाना क्या जल्द बंधने वाली हैं शादी के बंधन में? जानिए कौन हैं वो!
26 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव 2025 के लिए तैयार नगरी
फतेहपुर पटाखा मंडी में भीषण अग्निकांड, 70 दुकानें खाक, 3 करोड़ का नुकसान, 400 धमाकों से दहला इलाका
अयोध्या में रचा इतिहास! 28 लाख दीयों से जगमगाई राम नगरी, बना विश्व रिकॉर्ड
सेना प्रमुख ने पिथौरागढ़ में अग्रिम इलाकों का दौरा कर जवानों का बढ़ाया हौसला
एयर चाइना की फ्लाइट में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी!
दिल्ली में छठ महापर्व इस बार होगा और भी भव्य: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दावा
IND vs AUS: रोहित के पॉपकॉर्न खाने पर भड़के नायर, गिल ने भी बढ़ाई टेंशन!
अयोध्या में इतिहास रचता दीपोत्सव: 28 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
हम भारतीय शरीर में विदेशी दिमाग लिए घूम रहे हैं: भागवत का शिक्षा पर बड़ा प्रहार