राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अधिकारियों के साथ छठ की तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने वासुदेव घाट पहुंचकर छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया। उनकी सरकार पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक सभी छठ घाटों के निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य युद्धस्तर पर कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली में छठ महापर्व पहले से कहीं अधिक भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में मनाया जाएगा। दिल्ली ने कांवड़ यात्रा, रामलीला, दुर्गा पूजा और दीपावली के समय अपने नए स्वरूप को देखा है। उसी तरह इस बार छठ महापर्व पर दिल्लीवासी बदली हुई दिल्ली का अनुभव करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली हर पर्व के साथ अधिक संवेदनशील, सुसंस्कृत और सशक्त बनती जा रही है। यह एक ऐसी राजधानी का स्वरूप ले रही है जो श्रद्धा और विकास दोनों का प्रतीक है। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, लक्ष्मी नगर से विधायक अभय कुमार वर्मा एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी देशवासियों को नरक चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह शुभ पर्व हमारे जीवन से अज्ञान, नकारात्मकता और अहंकार रूपी अंधकार को दूर कर सत्य, सद्भाव और प्रकाश की दिशा में अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले कहा था कि सालों बाद दिल्ली में दीपावली का उत्सव फिर से अपने पूरे रंग और रोशनी के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने सभी से इस दीपावली केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखों का ही प्रयोग करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब राजा राम वनवास से लौटे, तो अयोध्या जगमगा उठी। जब राम मंदिर बना, तो राष्ट्र आलोकित हुआ। और अब जब दिल्ली में भाजपा सरकार है, तो पहली बार कर्तव्य पथ पर दीपोत्सव में राजधानी भी राममय और तेजोमय हो उठी है। कर्तव्य पथ पर पहली बार भव्य दिव्य दीपोत्सव मनाया गया, जहां 1 लाख 51 हजार दीपों की ज्योति, रामकथा, ड्रोन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आस्था, संस्कृति और राष्ट्रभावना का अद्भुत संगम रचा। यह क्षण दिल्ली के पहले दीपोत्सव के रूप में इतिहास में अंकित रहेगा।
*आज वासुदेव घाट पहुंचकर छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 19, 2025
हमारी सरकार पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक सभी छठ घाटों के निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य युद्धस्तर पर कर रही है।
इस बार दिल्ली में छठ महापर्व पहले से कहीं अधिक भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में मनाया जाएगा।
जैसे… pic.twitter.com/QqKbinNggq
हवा में अटकी सांसें: 100 फीट ऊपर राइड में फंसे दर्जन भर यात्री
अयोध्या में फूलों से सजी झांकियों का तांडव, दीपोत्सव की भव्य शुरुआत!
राशिद खान का पाकिस्तान को बड़ा झटका, PSL का किया बॉयकॉट!
स्कूल में लड़कों ने बनाई डरावनी रंगोली, देखकर उड़ गए सबके होश!
हम भारतीय शरीर में विदेशी दिमाग लिए घूम रहे हैं: भागवत का शिक्षा पर बड़ा प्रहार
सनी देओल का जन्मदिन धमाका: नई फिल्म गबरू की पहली झलक!
दीपोत्सव 2025: अयोध्या ने फिर रचा इतिहास, 26 लाख दीपों से जगमगाया, बना गिनीज रिकॉर्ड!
अमेरिकी नेता की भारतीयों को निर्वासित करने की मांग पर बवाल, सिटी काउंसिल ने लगाई फटकार
विधायक पुरंदर मिश्रा ने राज्यपाल रमेन डेका को दी दीपावली की बधाई
दीयों और मोमबत्तियों पर खर्च: अखिलेश के बाद कांग्रेस नेता अल्वी ने सरकार पर साधा निशाना