अयोध्या में दिवाली से एक दिन पहले दीपोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। रविवार (19 अक्टूबर) को आयोजित इस 9वें संस्करण में दीपों से रोशनी का नया रिकॉर्ड बना।
राम की पैड़ी से लेकर सरयू तट तक 26 लाख से अधिक दीयों से रोशनी की गई। लेजर लाइट शो ने पूरे इलाके को जगमगा दिया, जिससे अद्भुत दृश्य बना रहा।
इस दीपोत्सव में सर्वाधिक दीये जलाने का रिकॉर्ड बना। कुल 26,17,215 दीप जलाए गए।
साथ ही, 2128 अर्चकों ने एक साथ मां सरयू की आरती की। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इस अद्भुत क्षण को दर्ज किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाण पत्र दिया गया।
अयोध्या दीपोत्सव के दौरान दो नए वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित हुए। 26 लाख से अधिक दीप जलाए गए और 2128 अर्चकों ने आरती की।
साल 2017 में दीपोत्सव के पहले संस्करण में 1.71 लाख दीये जलाए गए थे। इस बार उनकी संख्या लगभग 25 गुना ज्यादा है।
सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में लेजर-लाइट शो के साथ रामलीला का मंचन हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम राज्याभिषेक के दौरान कहा कि अयोध्या सप्तपुरियों में प्रथम है, जहां धर्म स्वयं मानव रूप में अवतरित हुआ। यहां हर कण में मर्यादा है।
उन्होंने कहा कि हजारों वर्ष पहले जब दुनिया अंधकार में जी रही थी, तब अयोध्या ने अपने भगवान के आगमन के अभिनंदन में दीप प्रज्वलित किए थे।
*#WATCH | Uttar Pradesh: Laser and light show underway at Ram ki Paidi at the banks of River Saryu in Ayodhya. With the Ghat lit up with diyas and colourful lights, #Deepotsav is being celebrated here.
— ANI (@ANI) October 19, 2025
(Source: ANI/UP Govt) pic.twitter.com/JdxgGmK0Sh
सबको एकसाथ भगाओ : अमेरिकी नेता ने भारतीयों के सामूहिक निर्वासन की मांग से मचाया बवाल
IND बनाम AUS: थोड़ी बारिश में भी ओवर कम क्यों? जानिए असली वजह!
अखिलेश के दीये-मोमबत्ती वाले बयान पर VHP-BJP का पलटवार, कहा - वेटिकन चले जाओ!
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 500 वनडे खेलने वाले क्लब में शामिल!
ट्रंप का फिर से कोलंबियाई पनडुब्बी पर हमला, बोले- 25,000 अमेरिकियों की जान बचाई !
बिना गोली, बिना बंदूक: 7 मिनट में लूव्र म्यूजियम में गहनों की चोरी!
दीपोत्सव 2025: 500 वर्षों तक हमें अपमान सहना पड़ा , अयोध्या में योगी का गरज, सपा-कांग्रेस पर हमला
ट्रंप के AI वीडियो पर आक्रोश: नो किंग्स के नारे के साथ सड़कों पर उतरे लाखों प्रदर्शनकारी
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने ड्रग्स से भरी पनडुब्बी को तबाह किया, 25 हजार अमेरिकियों की जान बचाई!
महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 1566 करोड़ की राहत राशि जारी