अमेरिका के कई बड़े शहरों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ नो किंग्स यानी हमें राजा नहीं चाहिए नाम से विशाल विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। लाखों लोग ट्रंप की नीतियों और कथित तानाशाही तरीकों का विरोध कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ट्रंप लगातार मीडिया, राजनीतिक विरोधियों और अप्रवासियों पर हमला कर रहे हैं।
ट्रंप ने इन प्रदर्शनों का जवाब एक अनोखे अंदाज में दिया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को राजा कहे जाने का खंडन तो किया, लेकिन AI से बने वीडियो पोस्ट किए जिनमें वे खुद को राजा के रूप में दिखा रहे हैं।
एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, वे मुझे राजा कह रहे हैं। मैं कोई राजा नहीं हूँ। इसके कुछ ही घंटों बाद उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक AI-जेनरेटेड वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह ताज पहने एक लड़ाकू विमान उड़ाते और विरोधियों पर गोबर जैसी कोई चीज गिराते दिख रहे हैं।
एक अन्य AI वीडियो, जिसे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शेयर किया, में ट्रंप शाही पोशाक पहने हुए हैं, जबकि नैंसी पेलोसी और अन्य डेमोक्रेट नेता उनके सामने घुटने टेक रहे हैं।
नो किंग्स प्रदर्शन अमेरिका के 2,500 से ज़्यादा जगहों पर हो रहे हैं। वाशिंगटन, बोस्टन, अटलांटा, शिकागो और लॉस एंजिल्स जैसे शहरों में लोगों ने मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों के हाथों में विरोध करने से बढ़कर कोई देशभक्ति नहीं और फासीवाद का विरोध करो जैसे नारे थे।
सैन फ्रांसिस्को में, प्रदर्शनकारियों ने समुद्र तट पर अपने शरीर से No King! (कोई राजा नहीं) लिखकर विरोध जताया।
एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ऐसा महसूस हो रहा है जैसे हम एक ऐसे अमेरिका में रह रहे हैं, जिसे मैं पहचानता ही नहीं।
एक पूर्व CIA एजेंट ने कहा, मैंने विदेशों में इसी तरह की कट्टरता के खिलाफ़ आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी। अब मैं अमेरिका में ही कट्टरपंथियों को हमें एक तरह के गृहयुद्ध की ओर धकेलते हुए देख रहा हूं।
ट्रंप के दोबारा व्हाइट हाउस लौटने के बाद यह तीसरा बड़ा देशव्यापी प्रदर्शन है। इससे पहले इसी साल जून में भी 2,100 जगहों पर नो किंग्स प्रदर्शन हुए थे।
This is what democracy looks like. No Kings Protest and March in Austin TX, Oct 2025. A protest for the power of the people, support of the constitution, and NO KINGS since 1776 in America. #NoKings #Protest pic.twitter.com/q7X2DIj2HH
— 🤍 (@LoveRunandPray) October 18, 2025
बारिश ने धोया पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच, साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में!
दिवाली, छठ, और चुनाव: दिल्ली-मुंबई स्टेशनों पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, ट्रेनों में ठसाठस भीड़
Sweet है या सोने की तिजोरी? जयपुर की ये अनोखी मिठाई अमीरों को भी चौंका देगी!
क्या मिचेल स्टार्क ने 176.5 kph की स्पीड से सबसे तेज गेंद फेंककर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड? जानें पूरी सच्चाई
बिग बॉस 19: भाईजान ये क्या? अमाल को बचाने के लिए कितनों की वाट लगा दी!
रूस-अमेरिका दुश्मनी भूला बनेंगे दोस्त! पुतिन-ट्रंप मैत्री सुरंग से बदलेगा इतिहास?
मायावती का आशीर्वाद: आकाश आनंद ने पैर छूकर लिया, एक हफ्ते में दूसरी बड़ी बैठक
दार्जिलिंग: भाजपा सांसद राजू बिष्ट के काफिले पर हमला, गाड़ी का शीशा टूटा
दीपों की कतार से सजी अयोध्या, दीपोत्सव 2025 के भव्य आयोजन को तैयार
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हीरे की भी बढ़ी मांग