बिग बॉस 19 में सलमान खान हर वीकेंड घरवालों की क्लास लेते हैं। लेकिन दर्शकों को लग रहा है कि कुछ कंटेस्टेंट्स को सलमान का सपोर्ट है, बाकी सब पर वो नाराज हैं।
लेटेस्ट वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान, अमाल मलिक के व्यवहार पर बात करने से ज्यादा गौरव खन्ना और मालती को घसीटते दिखे। ऐसा लग रहा था जैसे वो एक को बचाने के लिए कईयों की क्लास ले रहे थे।
पिछले हफ्ते अमाल मलिक ने आपा खो दिया था। उन्होंने फरहाना भट्ट की प्लेट तोड़ी, हाथ से खाना छीना और उनकी मां तक को गालियां दीं। लेकिन आखिर में सहानुभूति अमाल को ही मिली और फरहाना को विलेन बना दिया गया। सलमान खान ने भी फरहाना को लताड़ लगाई, जिससे लगा कि वो अमाल को बचा रहे हैं।
वीकेंड के वार पर अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक भी आए थे। उन्होंने अरमान को डांटा कि उन्होंने किसी औरत के लिए ऐसे शब्द क्यों कहे। डब्बू के आने के बाद सलमान खान ने फरहाना भट्ट से कहा कि अब इनके सामने पूछो कि तुम्हारे माता-पिता साथ हैं या नहीं। इससे साफ लग रहा था कि सलमान अमाल का सपोर्ट कर रहे थे और उनकी इमेज सुधारने में लगे थे।
अमाल मलिक के रवैये के बाद भी सलमान खान और मेकर्स उनकी इमेज सुधारने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं, गौरव खन्ना के लिए सलमान खान और बिग बॉस मेकर्स का रवैया दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है।
गौरव खन्ना का गेम अब तक काफी साफ रहा है। वो बात-बात पर झगड़ नहीं रहे हैं और गाली-गलौच पर भी नहीं उतर रहे हैं। लेकिन सलमान खान ने उन्हें खूब सुनाया है। सलमान का कहना है कि उनका गेम समझ नहीं आ रहा है। वीकेंड के वार पर सलमान ने यह भी कहा कि गौरव ने नीलम को चिट्ठी के टुकड़े दिए, वो हीरो लगने के लिए दिए थे। तान्या मित्तल ने भी कहा कि वो अच्छा बनने के लिए ये सब कर रहे हैं।
Weekend Ka Vaar par Salman ne lagaayi Amaal ki class! Amaal ke papa bhi ho gaye emotional. 🥹
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 17, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrEgyf pic.twitter.com/HxL09uojVG
अयोध्या में इतिहास रचता दीपोत्सव: 28 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
अरे भाई उसे मत दें... रोहित शर्मा को पॉपकॉर्न खाते देख अभिषेक नायर का मजेदार रिएक्शन वायरल!
अमेरिका ने ड्रग्स ले जा रही पनडुब्बी नष्ट की, दो तस्कर ढेर, ट्रंप का दावा
पेरिस के लूव्र संग्रहालय में सनसनीखेज चोरी, 7 मिनट में गायब हुए शाही आभूषण!
सिराज का अविश्वसनीय फील्डिंग कारनामा: दुनिया देखती रह गई!
रोहित-कोहली की फ्लॉप वापसी: सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
अयोध्या में रचा इतिहास! 28 लाख दीयों से जगमगाई राम नगरी, बना विश्व रिकॉर्ड
रेल मंत्री को ट्रेन में अचानक क्यों याद आए ठग्गू के लड्डू ?
गिरिराज के नमकहराम बयान पर JDU का समर्थन: लाभ ले रहे तो मजदूरी चाहिए
अमित मालवीय का TMC पर गंभीर आरोप: अभिषेक बनर्जी की जीत धांधली का नतीजा!