भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश के कारण खेल रुका हुआ है, भारत ने 11.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 37 रन बनाए हैं।
मिचेल स्टार्क द्वारा फेंकी गई एक गेंद चर्चा का विषय बन गई।
स्टार्क ने भारत के खिलाफ पहला ओवर फेंका। रोहित शर्मा ने पहली गेंद पर एक रन बनाया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया कि स्टार्क ने यह गेंद 171.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी है।
यह दावा गलत है। तकनीकी खराबी के कारण ऐसा दिखाया गया था। क्रिकबज के अनुसार, स्टार्क ने पहली गेंद 140.8kph की रफ्तार से फेंकी थी।
वनडे इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शोएब अख्तर के नाम है। उन्होंने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। स्टार्क ने अभी अख्तर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी फीकी रही। बारिश के कारण 11.5 ओवर के बाद मैच रुका हुआ है। भारतीय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे।
लंबे समय बाद वापसी करने वाले रोहित शर्मा ने 14 गेंदों में 8 रन बनाए। विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए। शुभमन गिल ने 18 गेंदों में 10 रन बनाए।
Mitchell Starc bowled at 176.5khp😱😰 pic.twitter.com/cDpLjRsZ1r
— cheeks (@footprint_r) October 19, 2025
डोगेश भाई का दिवाली धमाका: मुंह में फुलझड़ी दबाकर घर किया धुंआ-धंआ, वीडियो वायरल!
मोकामा-बाढ़ में पुलिस का धावा: 110 गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद, बाहुबलियों पर नकेल!
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने ड्रग्स से भरी पनडुब्बी को तबाह किया, 25 हजार अमेरिकियों की जान बचाई!
शुभमन गिल ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा कप्तान!
फतेहपुर पटाखा मंडी में भीषण अग्निकांड, 70 दुकानें खाक, 3 करोड़ का नुकसान, 400 धमाकों से दहला इलाका
अयोध्या दिवाली 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाकर रामनगरी फिर रचेगी इतिहास
ऋतिक रोशन का फैन निकला चोर! धूम 2 स्टाइल में लूव्र म्यूजियम से उड़ा ले गया करोड़ों के गहने
मां का वीडियो देख रो पड़ीं फरहाना भट्ट, शहनाज़ ने शहबाज़ से कहा - घर मत आना...
असम राइफल्स ने उग्रवादियों से 2 मजदूरों को बचाया, जानिए कब हुए थे अगवा?
चीन की गोद में PAK: HS-1 सैटेलाइट लॉन्च, जासूसी नहीं, विकास का दावा