मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर दीपावली के लिए सज रही है। इस साल दीपोत्सव में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करने की पूरी तैयारी है। भव्य उत्सव के लिए रामनगरी सज चुकी है।
अयोध्या में इस बार 26 लाख दीये जलाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए 29 लाख दीयों को लगाया गया है। पूरे अयोध्या में दीपोत्सव की धूम है।
शहर में भगवान राम के जीवन पर आधारित झांकियां निकाली गई हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु यहां दिवाली मनाने पहुंच सकते हैं। इस वर्ष अयोध्या में दिवाली के पर्व के लिए भारी संख्या में विदेशी सैलानी भी आने वाले हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होने वाली शोभा यात्रा से हो चुकी है, जिसमें प्रभु श्रीराम के आगमन का दिव्य दृश्यांकन करती आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं।
दोपहर 3:10 से 3:30 बजे तक प्रभु श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक समारोह संपन्न होगा, जो भक्तिभाव से भरा होगा।
संध्याकाल में शाम 5:50 से 6:15 बजे तक राम की पैड़ी पर विश्व रिकॉर्ड लक्ष्य के तहत 26 लाख से अधिक दीये एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे। यह दृश्य अयोध्या की आध्यात्मिक आभा को चरम पर पहुंचा देगा।
इसके पश्चात 6:15 से 6:45 बजे तक 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और ड्रोन शो के माध्यम से महाकाव्य रामायण का अद्भुत चित्रांकन किया जाएगा।
अंत में सायं 7:25 से 8:45 बजे तक रामकथा पार्क में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें रामलीला मंचन, भजन संध्या और विजेताओं का सम्मान समारोह शामिल रहेगा। यह दीपोत्सव श्रद्धा, संस्कृति और भक्ति का अद्वितीय संगम बनकर इतिहास रचेगा।
मंडल आयुक्त राजेश कुमार ने कहा, हमारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं...मुख्यमंत्री की प्रेरणा से यहां पर सारे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। दीपोत्सव में 33,000 स्वयंसेवक लगे हुए हैं दीप जलाने के लिए... जो हमारे कार्यक्रम होने हैं उसको लेकर...
अयोध्या IG रेंज प्रवीण कुमार ने कहा, सभी व्यवस्थाएं की गई हैं, हम लोग लगातार भ्रमणशील होकर सुनिश्चित करवा रहे हैं कि हमारी जो मानक संचालन प्रक्रिया है उसमें सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की जाए...हमारे पास जितने भी तकनीकी आयाम मौजूद...
अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत साल 2017 से हुई थी। उस वर्ष अयोध्या में सिर्फ 1.71 लाख दीये जलाए गए थे। इस बार ये दीपोत्सव का 9वां संस्करण है। दीये जलाने की संख्या अब बढ़कर 26 लाख पहुंचने वाली है। ये वृद्धि लगभग 15% की बढ़त दिखाती है।
इस तर्ज पर दीपोत्सव अब देश के कई अन्य राज्यों में भी मनाया जाने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्देश्य स्पष्ट है दीपोत्सव सिर्फ अयोध्या की झिलमिलाती सड़कों तक सीमित न रहे, बल्कि हर बस्ती, हर घर तक उसका प्रकाश पहुंचे।
*#WATCH अयोध्या में दीपोत्सव 2025 से पहले सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली जा रही है। pic.twitter.com/38z15RyLdO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2025
मिचेल स्टार्क की गेंद ने मचाया तहलका: क्या रोहित शर्मा के सामने फेंकी इतिहास की सबसे तेज गेंद?
सनी देओल का जन्मदिन धमाका: नई फिल्म गबरू की पहली झलक!
IND vs AUS: विराट-रोहित की दीवानगी! क्यों बिक गए मैच के सारे टिकट, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने खोला राज
रॉकेट बनी स्कूटी! एक्सीलेटर दबाते ही दीवार में जा घुसी पापा की परी
जबलपुर रेलवे स्टेशन: UPI फेल होने पर समोसे वाले ने यात्री की घड़ी छीनी, मामला दर्ज
फैंस का फूटा गुस्सा, रोहित-विराट की फ्लॉप वापसी पर उठे सवाल!
भले ही 8 रन पर आउट, रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
क्या कीजिएगा इतनी धनराशि का? किंग खान पैसे के लिए जिसका कर रहे हैं एड, कभी खुद किया है उसे ट्राई?
पानी पीकर दिखाओ, तभी मानेंगे साफ है - यमुना पर AAP का BJP को करारा चैलेंज
ऑस्ट्रेलिया का विराट जाल: स्टार्क की घातक रणनीति से कोहली शून्य पर ढेर!