भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क शुरुआती ओवरों में ही लय में दिख। उन्होंने अपने पहले पांच ओवरों में सिर्फ 20 रन दिए और विराट कोहली का महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया।
विराट कोहली के विकेट से ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा के खिलाफ फेंकी गई स्टार्क की एक गेंद को लेकर हो रही है। सोशल मीडिया पर यह गेंद खूब सुर्खियां बटोर रही है।
कहा जा रहा है कि स्टार्क ने हिटमैन शर्मा के खिलाफ ओवर की अपनी पहली गेंद 176.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। यह सुनकर हर कोई हैरान है।
हालांकि, अगर आपको भी लगता है कि स्टार्क ने रोहित शर्मा के खिलाफ 176.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली है, तो थोड़ा रुकिए। यह सच नहीं है। दरअसल, रोहित के खिलाफ फेंकी गई वह गेंद स्पीड गन की गलती के कारण 176.5 किमी प्रति घंटे की स्पीड तक पहुंच गई थी।
मैच के दौरान स्टार्क 140 से 145 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी करते हुए नजर आए।
अगर वास्तव में स्टार्क की वह गेंद 176.5 किमी प्रति घंटे की स्पीड से रही होती तो वह इतिहास की सबसे तेज गेंद हो गई होती। मगर यह सिर्फ एक मशीनी गलती थी।
क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम दर्ज है। उन्होंने 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।
Mitchell Starc bowled at 176.5khp😱😰 pic.twitter.com/cDpLjRsZ1r
— cheeks (@footprint_r) October 19, 2025
OMG! ट्रेन के डस्टबिन से डिस्पोजल निकालकर धोकर परोस रहे थे खाना, वीडियो हुआ वायरल
महागठबंधन पर फूटा पप्पू यादव का गुस्सा, पूछा- किस उम्मीद से चाहते हैं कांग्रेस आपके लिए खड़ी रहे?
25 सालों का साथ छूटा...साथी की लाश को सूंड से उठाकर रोती रही हथिनी
पहले वनडे में खुली टीम इंडिया के बल्लेबाजों की पोल, ताश के पत्तों की तरह बिखरा बैटिंग ऑर्डर
अगर यमुना साफ़ हो गई है, तो एक लीटर पानी पी लीजिए : AAP का दिल्ली CM को चैलेंज
दिवाली से पहले दिल्ली मेट्रो में बदलाव, सुबह 6 बजे से दौड़ेगी मेट्रो!
रूस-अमेरिका दुश्मनी भूला बनेंगे दोस्त! पुतिन-ट्रंप मैत्री सुरंग से बदलेगा इतिहास?
बिहार चुनाव 2025: मगध में बीजेपी को बड़ा झटका, कद्दावर नेता ने छोड़ी पार्टी
राजद से टिकट न मिलने पर रितु जायसवाल का नामांकन, परिहार में त्रिकोणीय मुकाबला!
बिहार चुनाव: पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां, समस्तीपुर से होगी शुरुआत