अयोध्या नगरी दीपों की कतार से सज रही है। उत्तर प्रदेश सरकार इस वर्ष सरयू तट पर 9वां दीपोत्सव आयोजित करने जा रही है। राम मंदिर के साथ पिछले आठ सालों से यह आयोजन अयोध्या की भव्यता को और बढ़ा रहा है।
दीपोत्सव ने न केवल देशभर में, बल्कि विदेशों में भी अयोध्या की ख्याति और आकर्षण को बढ़ाया है। इससे अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसमें भारतीय पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में शामिल हैं।
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी। उस वर्ष 1,78,32,717 भारतीय और 25,141 विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे, जिससे कुल 1,78,57,858 श्रद्धालुओं ने रामनगरी में दर्शन-पूजन किया।
वर्ष 2018 में अयोध्या में 1,95,34,824 भारतीय और 28,335 विदेशी नागरिक आए, और इस तरह कुल 1,95,63,159 लोगों ने दर्शन-पूजन में हिस्सा लिया। वर्ष 2019 में यह संख्या और बढ़ी, जब 2,04,63,403 भारतीय और 38,321 विदेशी पर्यटकों सहित कुल 2,04,91,724 श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन किए।
वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट देखी गई। इस दौरान 61,93,537 भारतीय और 2,611 विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे, जिससे कुल संख्या 61,96,148 रही।
वर्ष 2021 में 1,57,43,359 भारतीय और 31 विदेशी पर्यटक अयोध्या में दर्शन-पूजन के लिए आए, कुल मिलाकर 1,57,43,390 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
साल 2022 में अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या में फिर बढ़ोतरी हुई। इस साल 2,39,09,014 भारतीय और 1,465 विदेशी पर्यटक पहुंचे, कुल संख्या 2,39,10,479 रही।
2023 में यह आंकड़ा और बढ़कर 5,75,62,428 भारतीय और 8,468 विदेशी पर्यटकों तक पहुंच गया। वहीं, 2024 में 16,43,93,474 भारतीय और 26,048 विदेशी श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन करने आए।
जनवरी से जून 2025 के दौरान 23,81,64,744 भारतीय और 49,993 विदेशी पर्यटकों समेत कुल 23,82,14,737 श्रद्धालु अयोध्या पहुँचे।
अयोध्या में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे स्थानीय रोजगार और व्यापार में भी तेजी आई है। प्रदेश की सरकार अयोध्या के विकास पर जोर दे रही है।
फोर-लेन और सिक्स-लेन सड़कों के निर्माण के साथ-साथ विश्वस्तरीय हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन और अन्य आधुनिक सुविधाओं के विकास से अयोध्या पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बनती जा रही है।
*#WATCH | Ayodhya, UP | On Ayodhya Deepotsav and Saryu Aarti, Guinness World Records official Nischal Barot says, We have set a record here for the largest number of people performing Aarti together...We started counting participants from 3:00 pm onwards by giving them QR codes.… pic.twitter.com/7CwV7OTtHs
— ANI (@ANI) October 18, 2025
रोडरेज में पलटी बाज़ी: गुंडों को लगा था अकेला, अंकल ने निकाली AK-47!
रणबीर-आलिया का 250 करोड़ का सपना हुआ पूरा, दिवाली पर नए घर में करेंगे गृह प्रवेश!
क्या नीतीश कुमार तोड़ पाएंगे सबसे लंबे समय तक CM रहने का रिकॉर्ड?
गहरी नींद में सोती महिला पर फन फैलाकर बैठा नाग, डर से कांप उठी महिला!
मासूमों पर क्यों बरसाई मौत? अफगानी क्रिकेटरों के जनाजे में गम और गुस्से के बीच पाकिस्तान से सवाल
फोन में मशगूल महिला की बाल-बाल बची जान, सामने से आ रही थी तेज रफ्तार ट्रेन!
सलमान खान का खुलासा: जो नहीं किया, वो बिल फाड़े गए मुझपे!
एक लाख से ऊपर किलो! क्या है 24 कैरेट सोने वाली इस मिठाई में खास?
जंगल में अकेले पड़ गए जनाब! बंदरों ने लूट ली पिकनिक की दावत, वीडियो वायरल
बिहार चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, 5 उम्मीदवारों को टिकट!