राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली में आर्य युग विषय कोश विश्वकोश के लोकार्पण कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा प्रणाली पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत में मैकाले की ज्ञान प्रणाली ने हमारी परंपरागत शिक्षा प्रणाली को प्रतिस्थापित कर दिया है।
भागवत ने कहा कि इसी कारण आज हमारी सोच और ज्ञान की दिशा विदेशी प्रभाव में ढल गई है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, हम भारतीय हैं, लेकिन हमारी बुद्धि और विचार विदेशी जैसे हो गए हैं। हमें इस विदेशी प्रभाव से पूरी तरह मुक्त होना होगा।
भागवत ने जोर देकर कहा कि अपनी ज्ञान परंपरा को समझने और उसकी महत्ता को पहचानने के लिए यह आवश्यक है कि हम विदेशी प्रभाव को त्याग दें। उन्होंने कहा कि विश्व में हो रही प्रगति का अध्ययन करना चाहिए, उन कारणों को समझना चाहिए जिनसे विकास हुआ। अच्छी बातों को अपनाना चाहिए और बेकार बातों को छोड़ देना चाहिए।
भागवत ने प्राचीन भारत की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि हमारे पूर्वज संस्कृति और विज्ञान का प्रचार प्रसार करने के लिए दुनिया भर में घूमे, लेकिन उन्होंने कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया और न ही धर्मांतरण कराने में लिप्त हुए।
भागवत ने इतिहास को याद दिलाते हुए कहा कि आक्रमणकारियों ने भारत को लूटा और दास बनाया, लेकिन आखिरी आक्रमणकारियों ने भारतीयों के मस्तिष्क को लूटा। उन्होंने कहा, हमारे पूर्वज मेक्सिको से साइबेरिया तक गए और दुनिया को विज्ञान व संस्कृति सिखाई। उन्होंने किसी का धर्मांतरण नहीं किया और न ही आक्रमण किया। हम सद्भावना और एकता का संदेश लेकर गए।
उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपनी ताकत भूल गए हैं और यह भी भूल गए हैं कि हम दुनिया के साथ क्या साझा कर सकते हैं।
भागवत ने अंत में कहा, आध्यात्मिक ज्ञान अब भी फल-फूल रहा है और आर्यवर्त के वंशज के तौर पर हमारे पास विज्ञान व अस्त्र-शस्त्र, शक्ति व सामर्थ्य, आस्था व ज्ञान है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | RSS Chief Mohan Bhagwat says, We weren t educated in the Indian system. We were educated in the Macaulay Knowledge System at MKS. Our origins, foundation and our intellect for the pursuit of knowledge were formed in the same way... They say we were… pic.twitter.com/2KYnKyvLFx
— ANI (@ANI) October 19, 2025
दीपोत्सव 2025: 500 वर्षों तक हमें अपमान सहना पड़ा , अयोध्या में योगी का गरज, सपा-कांग्रेस पर हमला
पहले वनडे में खुली टीम इंडिया के बल्लेबाजों की पोल, ताश के पत्तों की तरह बिखरा बैटिंग ऑर्डर
अयोध्या दीपोत्सव: डिप्टी CM गायब, नाराज़गी से रद्द हुआ दौरा, अखिलेश ने कसा तंज!
अध्यक्ष जी बताइए क्या करें, टिकट दिलवाइए : कांग्रेस में घोटाला? MLA आलम का ऑडियो वायरल
26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, बना विश्व रिकॉर्ड!
हम भारतीय शरीर में विदेशी दिमाग लिए घूम रहे हैं: भागवत का शिक्षा पर बड़ा प्रहार
मेरा मिशन खत्म हो रहा... भारत में मैंने जो देखा, ईरानी राजदूत का दिल छू लेने वाला विदाई संदेश
JNU में छात्रों और पुलिस में झड़प, JNUSU अध्यक्ष समेत 28 हिरासत में, 6 पुलिसकर्मी घायल
नहीं रोकता तो 25 हजार अमेरिकी मारे जाते... समुद्री जहाज पर हमला, ट्रंप का दावा
छठ पर्व: बिहार के लिए 44 स्पेशल ट्रेनें, भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे की तैयारी