जर्मनी में एक लड़के को जानलेवा बीमारी का पता चला। वह लड़का मोटरसाइकिल का बहुत शौकीन था।
उसके परिवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। उन्होंने पूछा कि क्या कुछ बाइक सवार उसे खुश करने आ सकते हैं।
परिवार को उम्मीद थी कि 20 या 30 लोग आएंगे। लेकिन हैरान करने वाली बात यह हुई कि 15,000 बाइक सवार उस लड़के को सरप्राइज देने पहुंचे।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
वीडियो को @Sheetal2242 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे 1 लाख 64 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
यूजर्स इस वीडियो पर कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या बात है... हमारे देश में तो बस नेताओं के पीछे ही जाते हैं।
एक अन्य यूजर ने लिखा, दुनिया बहुत खूबसूरत और बदसूरत दोनों है। वीडियो बहुत एहसास भरा है।
एक तीसरे यूजर ने लिखा, दुनिया में ऐसे पल ही हैं जो हमें इंसानियत पर भरोसा दिलाते हैं। 15,000 मोटरसाइकिल सवारों का ये प्यार और समर्थन, एक छोटे से बच्चे के लिए, दिल को छू लेने वाला है।
एक अन्य टिप्पणी में कहा गया, इंसानियत जिंदा है और रहेगी।
जर्मनी में, मोटरसाइकिलों के शौकीन एक लड़के को जानलेवा बीमारी का पता चला।
— Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) October 18, 2025
उसके परिवार ने ऑनलाइन पोस्ट करके पूछा कि क्या मोटरसाइकिल सवार उसे खुश करने आ सकते हैं।
उन्हें 20-30 लोगों के आने की उम्मीद थी, लेकिन 15,000 मोटरसाइकिल सवार आ गए। pic.twitter.com/MzPqpVYxOU
भगोड़े मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण को बेल्जियम कोर्ट की मंजूरी! भारत लाने का रास्ता साफ?
इंदौर: धनतेरस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बने किराना व्यापारी!
मैंने 8 युद्ध रुकवाए, पर नोबेल नहीं मिला... जेलेंस्की से बातचीत में ट्रंप ने फिर उठाया भारत-पाक जंग का मुद्दा
एलजी मनोज सिन्हा ने गेडेन शेडुप चोइकोरलिंग मठ में टेका मत्था, जानिए क्या है इसका ऐतिहासिक महत्व
फर्रुखाबाद ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, सिलेंडरों में विस्फोट से अफरा-तफरी, रेस्क्यू जारी!
दार्जिलिंग: भाजपा सांसद राजू बिष्ट के काफिले पर हमला, गाड़ी का शीशा टूटा
अगर सलमान का कोई बेटा होता... शाहरुख ने सरेआम कह डाली ये बात!
IND vs AUS: पहले वनडे पर मंडराता खतरा, बारिश की आशंका से फैंस चिंतित
दिल्ली में सांसदों के फ्लैट में भीषण आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां
सांगानेरी प्रिंट: राजस्थान की विरासत को रेलवे का नया सम्मान