जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष 140 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण करने वाले हैं।
नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में शुक्रवार, 17 अक्टूबर को जगदलपुर में ये नक्सली 100 से अधिक हथियारों के साथ मुख्यधारा में लौटेंगे। प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
इस बीच, माड़ इलाके से नक्सलियों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे इंद्रावती नदी पार कर बीजापुर पहुंचते दिख रहे हैं।
वीडियो में माओवादियों का जत्था कंधे पर हथियार टांगे हुए है। इंद्रावती नदी को पार कर सभी कड़ी सुरक्षा के बीच भैरमगढ़ पहुंच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि उत्तर पश्चिम सब जोनल प्रभारी रूपेश के नेतृत्व में लगभग 140 माओवादियों ने आत्मसमर्पण करने के लिए भैरमगढ़ की ओर कूच कर दिया है।
दूसरी ओर, कांकेर के कामतेड़ा बीएसएफ कैंप में आत्मसमर्पण करने वाले 50 माओवादियों की सूची भी सामने आई है। स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य भास्कर मंडावी के नेतृत्व में यहां 50 माओवादियों ने बुधवार को सरेंडर किया था।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के सरेंडर पर कहा कि बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर करने को तैयार हैं। सरकार नक्सलियों का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेगी।
जगदलपुर में आधिकारिक तौर पर सरेंडर की घोषणा होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने रूपेश और उसके साथी सरेंडर करेंगे। पुलिस विभाग इसकी तैयारी में जुटा है।
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने छत्तीसगढ़ के 140 से ज्यादा नक्सली सरेंडर करेंगे. 17 अक्टूबर शुक्रवार को जगदलपुर में नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में नक्सली 100 से अधिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटेंगे. इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. इस बीच… pic.twitter.com/kCB61t0aoV
— Lallu Ram (@lalluram_news) October 16, 2025
मैथिली ठाकुर जीतेंगी या नहीं? अलीनगर के चुनावी समीकरणों का विश्लेषण
पीएम मोदी का आंध्र प्रदेश को तोहफा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, नायडू की हिंदी ने मोहा मन
इस बार यमुना में झाग नहीं! छठ से पहले कालिंदी कुंज में दिखा बदला नज़ारा
दादी की तस्वीर संग नामांकन करने निकले तेजप्रताप, कहा - मुझे सिर्फ जनता से मतलब
बिहार चुनाव: टिकट न मिलने पर फूट-फूट कर रोए नेता, कहा - अब राजनीति से संन्यास
पाकिस्तानी PM शहबाज क्यों करते हैं अमेरिका की चापलूसी? ये हैं 5 बड़ी वजहें
देश में बने घातक फाइटर जेट से चीन-पाकिस्तान में मची खलबली!
तालिबान का करारा जवाब: पाकिस्तानी सैनिकों की पतलूनें चौराहे पर लटकाकर किया अपमान!
EPF नियमों में बदलाव पर बवाल, सरकार ने बताया कैसे होगा फायदा
बिहार चुनाव 2025: इंडिया गठबंधन की शरारत , पटना में योगी का बड़ा हमला