इस बार यमुना में झाग नहीं! छठ से पहले कालिंदी कुंज में दिखा बदला नज़ारा
News Image

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां पूरे ज़ोरों पर हैं। दिल्ली सरकार यमुना नदी की सफाई पर विशेष ध्यान दे रही है ताकि छठ पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री कपिल मिश्रा ने कालिंदी कुंज छठ घाट पर आगामी छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कैमरे के सामने वीडियो बनाते हुए कहा कि इस बार यमुना में झाग का नामोनिशान नहीं है। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले श्रद्धालुओं को जहरीले झाग में पूजा करनी पड़ती थी, लेकिन इस बार तस्वीर बिल्कुल बदली हुई है।

उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब महिलाओं को झाग के बीच खड़े होकर अपना व्रत खोलना पड़ता था। अब, यहां किसी भी प्रकार का झाग नहीं है और कर्मचारी पूरी तरह से काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता को सहूलियत देने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस बार दिल्ली में दिव्य दिवाली और भव्य छठ मनाई जाएगी। उन्होंने उन लोगों को भी जवाब दिया जो झूठे वीडियो फैला रहे हैं, और कहा कि यमुना पूरी तरह से साफ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही कुछ लोग यह झूठ फैलाएंगे कि यमुना में केमिकल डाला जा रहा है, लेकिन यह पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल ग्रीन डिफॉर्मर का प्रयोग हो रहा है।

इस अवसर पर मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल की सरकार में जहां लगातार 11 साल झाग बहते थे, वहीं बीजेपी सरकार में चंद महीने में ही सुंदर और अविरल यमुना बह रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वयं निरीक्षण कर छठ उपासकों को भरोसा दिलाया है कि इस बार की छठ स्वच्छ व भव्य होगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पर्थ में रनों की बरसात करेंगे विराट-रोहित? नेट्स पर बहाया जमकर पसीना!

Story 1

रेलवे स्टेशन पर सोया, वेटर बना, अब मुंबई की टीम में दिखाया दम

Story 1

गुजरात में सियासी भूचाल: मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट का इस्तीफा!

Story 1

मुझे बस उसे बात करते हुए देखना पसंद है... : ट्रंप ने महिला रिपोर्टर का उड़ाया मज़ाक

Story 1

श्रीशैलम मंदिर: जहां शिव और शक्ति मिलते हैं एक साथ!

Story 1

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव थामा राजद का दामन, क्या महागठबंधन को मिलेगा चुनावी लाभ?

Story 1

यूट्यूब ठप: घंटों बाद सेवा बहाल, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

Story 1

टैंक से लेकर पैंट तक: तालिबान ने लूट ली पाकिस्तानी जवानों की इज्जत , जश्न मनाते हुए वीडियो वायरल

Story 1

नेपाल और ओमान ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए किया क्वालिफ़ाई, रचा इतिहास!

Story 1

बिहार चुनाव: टिकट न मिलने पर फूट-फूट कर रोए नेता, कहा - अब राजनीति से संन्यास