पटना के दानापुर में गुरुवार (16 अक्टूबर, 2025) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर ज़ोरदार हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या फर्जी वोटिंग का अधिकार मिलना चाहिए? क्या घुसपैठियों को यहां के नागरिकों के अधिकार पर डाका डालने की छूट मिलनी चाहिए?
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार में विकास की इस नई प्रतिस्पर्धा को बाधित करने के लिए राजद, कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों, इंडिया गठबंधन ने विकास बनाम बुर्के की बहस शुरू कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद और कांग्रेस फर्जी मतदान करवाने की चेष्टा कर रहे हैं।
योगी ने कहा कि हर मतदाता को अपनी पहचान दी गई है और पहचान पत्र दिखाकर ही वह मतदान में भागीदारी बढ़ सकता है। एनडीए की सरकार इसका समर्थन कर रही है, लेकिन कांग्रेस, राजद और उनके सहयोगी दल कहते हैं कि फर्जी मतदान होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश और बिहार के अटूट संबंध पर ज़ोर देते हुए योगी ने कहा कि यह केवल एक संबंध नहीं है, बल्कि एक साझी विरासत, एक आत्मा का संबंध, एक संस्कृति का संबंध और एक संकल्प का भी संबंध है। यह संबंध उसी प्रकार से अटूट है जैसे भगवान राम और मां जानकी का संबंध अटूट है। उन्होंने बिहार में डबल इंजन की सरकार को फिर से स्थापित करने और विकास की गति को तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने जो कार्य किया है, वह गति इसी प्रकार से बनी रहे।
योगी आदित्यनाथ ने आरजेडी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि 1990 से 2005 तक बिहार के जंगलराज और परिवारवाद को कौन नहीं जानता है? उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी ने बिहार की आध्यात्मिक ज्ञानभूमि को परिवारवाद और अपराध की भूमि बनाकर नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर अराजकता फैलाई गई थी। योगी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में एनडीए की सरकार ने बिहार को उस कलंक से मुक्त करने का काम किया है और डबल इंजन की सरकार इसे और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।
*#WATCH | दानापुर, पटना: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ...बिहार में में विकास की इस नई प्रतिस्पर्धा को बाधित करने के लिए राजद, कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों, INDI गठबंधन ने फिर से शरारत शुरू की है और वह है विकास बनाम गुर्गे की… pic.twitter.com/EADQpo5O6w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2025
क्या है ओला शक्ति , बिजली जाने पर भी देगा AC, फ्रिज को पावर?
IND vs AUS सीरीज से पहले बड़ा उलटफेर: नई टीम घोषित, GT कप्तान बाहर!
यमुना नदी में केमिकल क्यों डलवा रही सरकार? AAP का भाजपा पर हमला
रूस के तेल पर ट्रंप के दावे पर भारत का करारा जवाब: विदेश मंत्रालय का मास्टरस्ट्रोक!
मंत्री का काफिला रॉन्ग साइड! महाराष्ट्र में मचा हड़कंप, जनता बोली - VIP के लिए अलग नियम?
प्रेमानंद जी महाराज स्वस्थ, धीरेंद्र शास्त्री ने दी सेहत की जानकारी
बिहार में अब चलेगा UP वाला कानून , RJD-कांग्रेस ने बहुत लूटा: CM योगी
पाकिस्तान-तालिबान तनाव: अफगान सड़कों पर टैंकों का दावा, युद्ध विराम के बीच वायरल वीडियो
अफगान की सड़कों पर पाकिस्तानी टैंक! सेना की इज्जत तार-तार, वायरल हुआ वीडियो
पर्थ में रनों की बरसात करेंगे विराट-रोहित? नेट्स पर बहाया जमकर पसीना!