मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए NDA का मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने पटना के दानापुर और सहरसा में रैलियों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार में NDA सरकार बनने पर UP मॉडल लागू होगा, जिससे अपराधियों को खत्म किया जाएगा और गरीबों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफियाओं की संपत्ति जब्त कर गरीबों के लिए घर बनाए गए, बिहार में भी ऐसा ही किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और RJD पर परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनका एजेंडा परिवार कल्याण है, जबकि NDA का गरीब कल्याण। उन्होंने याद दिलाया कि जब कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा था, तब बिहार ने ही आवाज उठाई थी, लेकिन आज RJD उसी कांग्रेस की गोद में बैठी है।
योगी ने जनता को जंगलराज की याद दिलाई और कहा कि नीतीश कुमार और NDA सरकार ने उस दौर को खत्म कर विकास का रास्ता दिखाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे फिर से NDA सरकार बनाकर प्रगति को बरकरार रखें।
योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या और जनकपुर के संबंध का जिक्र करते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला विराजमान हो चुके हैं और बिहार में मां जानकी का भव्य मंदिर बनेगा, जिसकी लागत लगभग ₹900 करोड़ होगी।
मुख्यमंत्री ने बिहार में डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की, ताकि विकास की गति बनी रहे। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में NDA ने जो काम किया है, वही बिहार को विकसित राज्य बनाने की राह पर ले जाएगा।
योगी आदित्यनाथ की बिहार एंट्री से NDA खेमे में उत्साह है। उनके भाषणों ने सुरक्षा बनाम जंगलराज और विकास बनाम परिवारवाद की बहस को फिर से शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में वे बिहार के कई जिलों में रैलियां करेंगे।
*कांग्रेस, RJD और उनके सहयोगी दल कहते हैं कि फर्जी पोलिंग होनी चाहिए...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 16, 2025
ये लोग चाहते हैं कि बिना चेहरा देखे, बिना पहचान-पत्र देखे, जिसकी मर्जी आए वोट डाल दे,
EVM न रहे... pic.twitter.com/9JrQoT59f1
तालिबान का दावा: पाकिस्तान के सैनिकों की पतलूनें चौराहे पर दिखाकर सबूत पेश किया
कॉलेज में लड़कियों का भयंकर युद्ध! देख यूजर्स बोले - WWE भी फ़ैल!
महागठबंधन की राह में रोड़ा बनेंगे मोहन यादव, बिहार में संभालेंगे मोर्चा
तालिबान का दावा: अफगान चौराहे पर पाकिस्तानी सैनिकों की पैंटें ट्रॉफी के तौर पर प्रदर्शित
राजद छोड़कर जदयू में आईं विभा देवी को नवादा से टिकट, दो लिस्ट में 13 महिलाएं!
घर की चौखट पर रोटी-सब्जी मांगते प्रेमानंद महाराज, महिला का रिएक्शन हुआ वायरल
पंकज धीर के निधन से हेमा मालिनी बुरी तरह टूटीं, कहा - मेरा दोस्त चला गया
बिहार चुनाव: भाजपा का सवर्णों पर जोर, जदयू का लव-कुश समीकरण
खांसी सिरप त्रासदी: बच्चों की मौत के बाद बदलेगा भारत का 80 साल पुराना दवा कानून
पीएम मोदी का ट्रंप से वादा, पुतिन से सीधा पंगा? अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे से खलबली