आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर यमुना नदी को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार थी, तब भाजपा के नेता नाटक करते थे, अधिकारियों से बदसलूकी करते थे और उनके कामों का विरोध करते थे।
भारद्वाज ने कहा कि यमुना नदी को साफ करने के लिए जो काम उनकी सरकार कर रही थी, वही काम आज रेखा गुप्ता की सरकार कर रही है। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले डी-फोमिंग का टेंडर दिया गया था, जिसका उद्देश्य यमुना नदी से उठने वाले झागों को खत्म करना था, लेकिन प्रवेश वर्मा ने वह काम नहीं होने दिया।
भारद्वाज ने कहा कि पहले उनकी सरकार यमुना में केमिकल डालकर उसे साफ कर रही थी, जिसका भाजपा विरोध करती थी। आज वही केमिकल टेंडर जारी कर यमुना को साफ किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप लगाया।
बुराड़ी विधानसभा से आप विधायक संजीव झा ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे यमुना नदी पर केमिकल कैन की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छठ को देखते हुए यमुना को साफ करने के लिए केमिकल डाला जा रहा है, जबकि पांच साल पहले प्रवेश वर्मा और भाजपा के नेता इसी केमिकल को डालने को लेकर आप सरकार को घेरते थे और आरोप लगाते थे कि सरकार यमुना में जहर डलवा रही है।
संजीव झा ने प्रवेश वर्मा से यह बताने की मांग की है कि वे यह केमिकल क्यों डलवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रवेश वर्मा ने आप सरकार के दौरान झूठ बोला था, तो उन्हें दिल्ली के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने भाजपा पर यमुना को लेकर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा दूसरी पार्टी की सरकारों को काम करने से रोक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल में टीएमसी सरकार और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को काम करने से रोक रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार राज्य सरकारों को काम करने से रोकेगी, तो देश पीछे चला जाएगा।
पत्रकार भाई ने कहा कि रेखा गुप्ता जी ने यमुना साफ़ कर दी है तो क्या हुआ ..#BJPExposedOnYamuna pic.twitter.com/gjvLmf1xmE
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) October 16, 2025
बिहार चुनाव 2025: भाजपा ने जारी की तीसरी सूची, घोषित किए सभी 101 उम्मीदवारों के नाम!
श्रीशैलम मंदिर: जहां शिव और शक्ति मिलते हैं एक साथ!
यात्री अब निश्चिंत होकर ओढ़ सकेंगे कंबल: ट्रेनों में कंबलों पर कवर की शुरुआत, जयपुर से हुई पहल
घर की चौखट पर रोटी-सब्जी मांगते प्रेमानंद महाराज, महिला का रिएक्शन हुआ वायरल
भाई तेज प्रताप का नामांकन, बहन रोहिणी ने दी शुभकामना, कहा - उजाले की तरह आगे बढ़ो!
चलती ट्रेन के नीचे गिरा लड़का, धैर्य से बचाई जान!
न्यूजीलैंड से मुकाबले से पहले इंग्लैंड का धमाका: प्लेइंग 11 में 4 विकेटकीपर शामिल!
क्या भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा? ट्रंप के दावे पर विदेश मंत्रालय का जवाब
नक्सली लीडर रूपेश की माओवादियों से अपील: पहले बचना ज़रूरी है , संपर्क के लिए जारी किया मोबाइल नंबर
सुधा मूर्ति के इनकार पर कांग्रेस में उबाल, बीजेपी को ठहराया कसूरवार!