बिहार: इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
News Image

नालंदा जिले के राजगीर थाने में तैनात एएसआई सुमन तिर्की ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। यह घटना थाना परिसर के बैरक में हुई।

मंगलवार सुबह इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। जिला के वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम को सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया है।

राजगीर डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि सुमन तिर्की झारखंड के गुमला जिला के रहने वाले थे और डायल 112 आपातकालीन सेवा में कार्यरत थे। वे बीते एक साल से राजगीर में पदस्थापित थे।

डीएसपी ने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिहार चुनाव 2025: बिना सीट बंटवारे के लालू ने बांटे सिंबल, NDA में भी मचा घमासान, आज होगी प्रेस कांफ्रेंस?

Story 1

738 दिनों की कैद के बाद इजरायल की मुक्ति: 20 बंधक लौटे, आगे क्या?

Story 1

गाजा के नाम पर पाकिस्तान में बवाल, TLP चीफ को लगी गोली!

Story 1

शर्मनाक! मालिक चलाता रहा फ़ोन, तड़प-तड़प कर मर गया कर्मचारी

Story 1

दुर्गापुर दुष्कर्म मामले में 5 गिरफ्तार, सीएम ममता बोलीं - होगी कड़ी कार्रवाई

Story 1

महिला विश्व कप अंक तालिका में उलटफेर: साउथ अफ्रीका की जीत से भारत को नुकसान!

Story 1

मदीना में मुस्लिम युवक ने स्वामी प्रेमानंद महाराज के लिए की दुआ, वीडियो वायरल!

Story 1

ट्रम्प की तारीफ से शरमाईं मेलोनी, खूबसूरती पर टिप्पणी ने मचाई खलबली!

Story 1

फ्लाइंग किस पड़ी भारी: युवती के परिजनों ने सड़क पर ही कर दी युवक की धुनाई, वीडियो वायरल

Story 1

घर में घुसकर स्ट्राइक ! भारतीय मूल के क्रिकेटर ने लाहौर में उड़ा दी पाकिस्तान की धज्जियां