वृंदावन के प्रसिद्ध संत स्वामी प्रेमानंद जी महाराज अपनी सेहत को लेकर चिंतित हैं। कई हफ्तों से उनका डायलिसिस चल रहा है, उनके भक्त उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसने सबका दिल छू लिया। मदीना में खड़े एक मुस्लिम युवक ने प्रेमानंद महाराज की सलामती के लिए दुआ मांगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सऊदी अरब के मदीना शहर से एक युवक सुफियान इलाहाबादी दिखाई देता है।
सुफियान ने अपने मोबाइल फोन पर प्रेमानंद महाराज की तस्वीर खोली हुई है और बेहद श्रद्धा से अल्लाह से उनके बेहतर स्वास्थ्य की दुआ कर रहा है।
सुफियान कहता है, मैं प्रयागराज का रहने वाला हूं और मुझे पता चला कि स्वामी प्रेमानंद जी की तबीयत खराब है। वे हिंदुस्तान के बहुत नेक इंसान हैं, इसलिए मैं मदीना शरीफ से उनके लिए दुआ कर रहा हूं कि अल्लाह उन्हें अच्छी सेहत और लंबी उम्र दे।
यह वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। लोग कमेंट में लिख रहे हैं, इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। वाह, यह है भारत की खूबसूरती - जहां दिल एक हैं, चाहे मज़हब कोई भी हो।
प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां सही से काम नहीं कर रही थीं, जिसके चलते उनका डायलिसिस रोज़ाना किया जा रहा था। इसी वजह से उन्होंने 4 अक्टूबर को अपनी पदयात्रा अस्थायी रूप से रोक दी थी।
हालांकि अब उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। महाराज इस समय वृंदावन स्थित श्री राधेहित केलीकुंज आश्रम में रह रहे हैं।
आश्रम की ओर से हाल ही में एक आधिकारिक स्वास्थ्य अपडेट जारी किया गया था, जिसमें बताया गया कि, महाराज जी की हालत स्थिर है और वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर्स की टीम उनकी देखरेख कर रही है।
इस घटना ने फिर साबित कर दिया कि धर्म से ऊपर इंसानियत होती है। मदीना जैसे पवित्र स्थल पर किसी हिंदू संत के लिए दुआ मांगना अपने आप में बेहद सुंदर उदाहरण है।
सुफियान ने वीडियो में कहा, हम सब एक ही भगवान की संतान हैं। चाहे हम हिंदू हों या मुसलमान, अगर किसी इंसान के लिए दुआ निकलती है, तो वही असली भक्ति है।
यह संदेश करोड़ों लोगों के दिल तक पहुंच गया। सोशल मीडिया पर लोग इसे एकता की मिसाल बता रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि यही भारत की असली पहचान है, जहां हर दिल में प्रेम बसता है।
महाराज के अनुयायियों और आश्रम के सेवादारों का कहना है कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और डॉक्टरों के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। उनका रोज़ का रूटीन अब सामान्य होने लगा है।
*मोहब्बत की इसी मिट्टी को हिंदुस्तान कहते हैं… ❤️
— Waseem Zaidi (@NewsZD) October 13, 2025
पैगंबर हज़रत मुहम्मद ﷺ के घर पहुँची प्रेमानंद महाराज के स्वस्थ होने की दुआ।
प्रयागराज के एक शख़्स ने शेयर किया ये वीडियो।#Madina | #PremanandMaharaj pic.twitter.com/ZUUhhKH8T0
मेडागास्कर में जेन-जेड का तख्तापलट, राष्ट्रपति जान बचाकर भागे!
तेजस्वी यादव तीसरी बार राघोपुर से ठोकेंगे ताल, 15 अक्टूबर को भरेंगे पर्चा!
IRCTC घोटाला: कोर्ट के फैसले से गरमाई राजनीति, तेजस्वी बोले- तूफानों से लड़ने का मजा ही कुछ और!
हाईवे पर ड्राइवर को आई झपकी, पलटने से पहले बची जान!
गाजा युद्ध समाप्त: ट्रंप का दावा, जल्द होगी कैदियों की अदला-बदली
वैभव सूर्यवंशी क्या अंडर-19 वर्ल्ड कप में करेंगे कप्तानी? जल्द हो सकता है ऐलान!
ट्रंप ने बांधे मोदी की तारीफों के पुल, शहबाज शरीफ सुनते रहे हाथ बांधे
बलूच नरसंहार: तालिबान, टीएलपी के बाद अब बलूच! आखिर किससे बचेगा पाकिस्तान?
रेलवे ट्रैक पार करते समय दर्दनाक मौत, कैमरे में कैद हुआ भयावह दृश्य
एशिया कप जीत के बाद महाकाल की नगरी में सूर्यकुमार यादव, पत्नी संग किए दर्शन