दुर्गापुर दुष्कर्म मामले में 5 गिरफ्तार, सीएम ममता बोलीं - होगी कड़ी कार्रवाई
News Image

दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही, इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर अब पांच हो गई है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आज उन्हें दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया।

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया, दो और गिरफ्तारियां की गई हैं। छात्रा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सभी पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

इससे पहले रविवार को छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था।

पीड़िता ओडिशा के बालासोर की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, वह शुक्रवार रात अपने एक मित्र के साथ रात का खाना खाने के लिए निजी मेडिकल कॉलेज के बाहर गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

शनिवार से ही इस घटना के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। अस्पताल से लेकर न्यू टाउनशिप थाने के सामने महिलाओं की सुरक्षा और घटना में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। कई जगहों पर जोरदार हंगामा किया गया है।

रविवार को कोलकाता अभया मंच से 26 सदस्यों का दल अस्पताल पहुंचा और घटना की निंदा करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना को स्तब्ध करने वाली घटना करार दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार की ऐसे अपराधों के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति है।

ममता बनर्जी ने महिलाओं से देर रात अकेले बाहर नहीं निकलने का आग्रह भी किया। उनकी इस टिप्पणी की विपक्षी दलों और महिला अधिकार समूहों ने तीखी आलोचना की है।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार आरोपियों में से कम से कम एक टीएमसी का कार्यकर्ता है।

इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी प्रवक्ता देबांशु भट्टाचार्य ने कहा, भले ही वह पार्टी कार्यकर्ता हो, लेकिन इसकी सराहना की जानी चाहिए कि टीएमसी अपराधों के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति रखती है। अगर यह घटना भाजपा शासित राज्य में हुई होती, तो आरोपी को माला पहनाई जाती।

रविवार को दुर्गापुर की पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल का वीडियो भी बनाया।

रविवार को कोलकाता से आई दो सदस्यीय फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कई नमूने इकट्ठा किए।

घटना के 35 घंटे से पहले पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उसके 24 घंटे के अंदर और दो आरोपी को पकड़ लिया। अब तक इस मामले में पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस इस मामले पर पूरी सतर्कता के साथ जांच कर रही है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राज-उद्धव की बढ़ती नजदीकी: कांग्रेस में असमंजस, क्या बदलेगा महाराष्ट्र का सियासी समीकरण?

Story 1

मदीना में प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ करने वाले मुस्लिम शख्स को मिल रही धमकियां

Story 1

गाजा युद्ध समाप्त: ट्रंप का दावा, जल्द होगी कैदियों की अदला-बदली

Story 1

हमाम में सब नंगे: लालू परिवार पर आरोप तय, पप्पू यादव का बड़ा बयान!

Story 1

Google Maps की होगी छुट्टी? Mappls इस्तेमाल करने की सलाह के बाद चढ़े कंपनी के शेयर

Story 1

आपको भी पता है ये आउट है : अंपायर पर भड़के बुमराह, स्टंप माइक में कैद हुआ वाकया

Story 1

738 दिनों की कैद के बाद इजरायल की मुक्ति: 20 बंधक लौटे, आगे क्या?

Story 1

पाकिस्तान में पुलिस और TLP समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष, गोलियों से छलनी कई

Story 1

बाज का हमला, कुत्ते ने सिखाई हिम्मत की मिसाल!

Story 1

चांदी: क्या यह सोने को पछाड़ देगी? विशेषज्ञ की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप!