बिहार चुनाव 2025: बिना सीट बंटवारे के लालू ने बांटे सिंबल, NDA में भी मचा घमासान, आज होगी प्रेस कांफ्रेंस?
News Image

बिहार चुनाव के पहले चरण के नामांकन के लिए समय कम बचा है, लेकिन सीट बंटवारे पर अभी भी पेच फंसा हुआ है। NDA ने सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है, पर INDIA की तरफ से घोषणा नहीं हुई है।

खबर है कि NDA में नीतीश कुमार नाराज हैं। INDIA का कहना है कि उनके यहां सब ठीक है, लेकिन दिल्ली से पटना लौटते ही लालू प्रसाद यादव ने सीट शेयरिंग के ऐलान से पहले ही सिंबल बांट दिए, जिससे सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, INDIA में सीट बंटवारे को लेकर विवाद है। VIP के मुकेश साहनी ज्यादा सीटों की मांग कर रहे थे, लेकिन बिहार में बात नहीं बनी। तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी दिल्ली आए। चर्चा थी कि वे कांग्रेस के साथ बैठक करेंगे और मामला सुलझा लेंगे।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में दोनों की कांग्रेस नेताओं से मुलाकात नहीं हो पाई, हालांकि फोन पर बात हुई और विवाद सुलझ जाने की बात कही गई। इसके बावजूद सीट शेयरिंग का ऐलान नहीं हो पाया है।

लालू प्रसाद यादव ने पटना पहुंचते ही 14 नेताओं को पार्टी का सिंबल दे दिया। इससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या राजद कांग्रेस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है?

आरजेडी का सिंबल पाने वाले नेताओं में मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र, परबत्ता के विधायक डॉ संजीव कुमार, हथुआ से राजेश कुमार, मटियानी से बोगो सिंह, मसौढ़ी से रेखा पासवान और संदेश से दीपू सिंह शामिल हैं।

वहीं, NDA में भी घमासान की खबर है। सीट शेयरिंग का ऐलान करते हुए NDA ने एकजुटता दिखाने की कोशिश की, लेकिन अगले ही दिन नीतीश कुमार की नाराजगी सामने आ गई।

कहा जा रहा है कि विवाद सीटों को लेकर है। JDU का कहना है कि कई ऐसी सीटें जहां JDU मजबूत है, उन्हें गठबंधन के अन्य दलों को दे दिया गया है, जिनमें बीजेपी और चिराग पासवान की LJP शामिल हैं।

यह पहला चुनाव है जिसमें नीतीश कुमार की JDU को बीजेपी से अधिक सीटें नहीं मिली हैं। JDU हमेशा बड़े भाई की भूमिका में रही है। इस बार दोनों बराबर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को छह-छह सीटें मिली हैं।

NDA की तरफ से आज प्रेस कांफ्रेंस होने वाली है, लेकिन अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कुटुंबा सीट पर कांग्रेस और आरजेडी में टक्कर, राजेश राम ने ठोकी दावेदारी

Story 1

राज-उद्धव की बढ़ती नजदीकी: कांग्रेस में असमंजस, क्या बदलेगा महाराष्ट्र का सियासी समीकरण?

Story 1

सपा कार्यकर्ता पर नाबालिग हिंदू को ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण का आरोप, FIR दर्ज

Story 1

वायरल वीडियो: चील ने बच्चे पर किया हमला, पालतू कुत्ते ने हीरो बनकर बचाई जान

Story 1

व्यस्त सड़क पर स्टंट: नोएडा पुलिस ने ठोका 57,500 का जुर्माना!

Story 1

जब जरूरत थी तो गिड़गिड़ा रहे थे : वादाखिलाफी से नाराज राजभर का बीजेपी पर तीखा हमला

Story 1

चलती मेट्रो में लड़की को पढ़ाई करते देख बुजुर्ग ने किया ऐसा, यकीन करना मुश्किल!

Story 1

आपको भी पता है ये आउट है : अंपायर पर भड़के बुमराह, स्टंप माइक में कैद हुआ वाकया

Story 1

इंडोनेशिया में पत्नी की अदला-बदली: पति ने गाय और पैसे लेकर प्रेमी को सौंपी!

Story 1

एक झटके में प्राण निकले! पेट्रोल पंप पर ड्राइवर को साइलेंट अटैक, मौत का मंजर कैमरे में कैद