रेड कारपेट पर ग्रैंड वेलकम और सर्वोच्च नागरिक सम्मान: नेतन्याहू के स्वागत से गदगद हुए ट्रंप
News Image

इजरायल-हमास के बीच बंधकों की अदला-बदली जारी है। हमास ने 7 इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप इजरायल की यात्रा पर पहुंचे हैं। इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर ट्रंप का स्वागत किया।

इजरायली हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर वायु सेना ने ट्रंप का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी यात्रा लोगों के लिए गहरे अर्थ रखती है। इजरायल के शीर्ष अधिकारियों ने भी ट्रंप का स्वागत किया।

तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति का रेड कारपेट पर स्वागत किया गया। राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग और उनकी पत्नी मिशल हर्जोग, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद लोगों में शामिल थे।

बेन गुरियन हवाई अड्डा नियंत्रण टॉवर ने एयर फोर्स वन का स्वागत किया और ट्रम्प को उनकी मित्रता और दोनों देशों के बीच अटूट बंधन के लिए धन्यवाद संदेश दिया। इस संदेश में कहा गया कि राष्ट्रपति महोदय, इजरायल राज्य में आपका स्वागत है। आपकी ये यात्रा इस समय लोगों के लिए गहन अर्थ रखती है। आपकी मित्रता और हमारे देशों के बीच अटूट बंधन के लिए धन्यवाद। ईश्वर अमेरिका और इजरायल का भला करे।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को इजरायल के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।

इजरायल की यात्रा पूरी करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति मिस्र के लिए रवाना होंगे। मिस्र में वह अन्य देशों के नेताओं के साथ गाजा में शांति को लेकर बातचीत करेंगे।

तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे से अमेरिकी राष्ट्रपति येरुशलम पहुंचेंगे, जहां वे बंधक परिवारों से मिलेंगे और नेसेट के विशेष सत्र में भाषण देंगे।

गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए बंधकों में से सात को रेड क्रॉस को सौंप दिया गया है। उन्हें सुरक्षित रूप से इज़राइली क्षेत्र में पहुँचाया जा रहा है। बंधकों की यह रिहाई इजरायल और हमास के बीच दो साल से चल रहे संघर्ष में एक बड़ी सफलता है।

मिस्र, कतर और संयुक्त राज्य अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता से हुए युद्धविराम और विनिमय समझौते के बाद यह कार्रवाई हुई है। सौंपे गए सात बंधकों में गली और ज़िव बर्मन, मतन एंग्रस्ट, अलोन ओहेल, ओमरी मीरान, एतान मोर और गाय गिल्बोआ-दलाल शामिल हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जब मैं मुख्यमंत्री था, रेत मुफ्त थी : उपचुनाव पर सोरेन सरकार पर बरसे मरांडी

Story 1

घर में घुसकर स्ट्राइक ! भारतीय मूल के क्रिकेटर ने लाहौर में उड़ा दी पाकिस्तान की धज्जियां

Story 1

गाजा बंधकों की रिहाई: विमान में ट्रंप ने देखा वीडियो, नेतन्याहू ने भेजा खास संदेश

Story 1

बिहार चुनाव 2025: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, 16 को करेंगे नामांकन!

Story 1

सलमान खान का सिकंदर के निर्देशक पर वार, लाइव शो में साधा निशाना!

Story 1

युद्ध का अंत नहीं, आतंक के दौर का अंत: इजरायली संसद में ट्रंप

Story 1

यूपी में अपराधी लंगड़ा , बंगाल में सिस्टम लंगड़ा ?

Story 1

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित-विराट ही काफी? आंकड़ों से विरोधियों की उड़ी नींद!

Story 1

अखिलेश के घुसपैठिया बयान पर भड़के आचार्य प्रमोद, बोले- राहुल गांधी का असर!

Story 1

यार तू यार! इजराइल ने ट्रंप को बताया शांति का मसीहा , नोबेल के लिए नामंकन