हिंदी बोलने पर बुजुर्ग महिला को MNS ऑफिस में थप्पड़, वीडियो वायरल!
News Image

महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों के साथ दुर्व्यवहार का एक और मामला सामने आया है। मुंबई के ठाणे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के ऑफिस में एक बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना ने मुंबई में हिंदी भाषी लोगों के साथ हो रहे अन्याय की चर्चा फिर से शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन में हुई मामूली धक्का-मुक्की के बाद हिंदी भाषी महिला को MNS ऑफिस में बुलाया गया। आरोप है कि पहले उनसे माफी मंगवाई गई और फिर सरेआम थप्पड़ मारा गया।

वायरल वीडियो में थप्पड़ मारने वाली महिला MNS कार्यकर्ता स्वरा काटे बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि स्वरा काटे के पति, अर्जुन काटे, को कलवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में एक महिला से धक्का लग गया था।

MNS का दावा है कि अर्जुन काटे ने तुरंत माफी भी मांगी, लेकिन महिला ने गुस्से में आकर उन्हें गालियां दीं। MNS कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिला ने मराठी लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन की पत्नी स्वरा काटे भी मौके पर पहुंच गईं और अपने पति पर हुए कथित हमले का विरोध किया। इसके बाद स्वरा काटे ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया।

घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर मनसे कार्यकर्ताओं को हुई, जिसके बाद उन्होंने महिला को खोजा और पार्टी कार्यालय बुलाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला माफी मांग रही है, उसी दौरान स्वरा काटे ने उसे थप्पड़ मार दिया। वीडियो में तीन पुरुष नेता भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं, जबकि पीड़ित महिला की बेटी और परिजन भी वहां मौजूद थे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कफ सिरप कांड के बाद नया नियम: अब तैयार दवाओं में DEG और EG टेस्ट अनिवार्य!

Story 1

तालिबान विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री, तीखे सवाल जवाब!

Story 1

मक्का-मदीना में मुस्लिम युवक ने प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के लिए की दुआ!

Story 1

BSF एयर विंग में इतिहास: भावना चौधरी बनी पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर!

Story 1

कर्नाटक में RSS शाखाओं पर प्रतिबंध? मंत्री प्रियांक खरगे ने CM को लिखी चिट्ठी, की बड़ी मांग!

Story 1

मुंबई में MNS कार्यकर्ता की गुंडागर्दी: हिंदीभाषी महिला को पार्टी ऑफिस में थप्पड़, वीडियो वायरल

Story 1

महागठबंधन में दरार! सहनी के पोस्टर से तेजस्वी की बढ़ी टेंशन

Story 1

केएल राहुल का मैदान पर ड्रामा! खिलाड़ी जाने लगे थे ड्रेसिंग रूम, अंपायर ने रोका

Story 1

छिंदवाड़ा: कफ सिरप से मासूमों की मौत, कमलनाथ ने कहा - प्रशासनिक लापरवाही से हत्याएं

Story 1

सूरजभान सिंह परिवार की RJD में एंट्री कुछ दिन के लिए टली, तेजस्वी बना रहे नया समीकरण, अनंत सिंह के खिलाफ लड़ेंगी वीणा देवी