मोकामा से जुड़े बाहुबली नेता सूरजभान सिंह और उनके परिवार का राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल होने का कार्यक्रम फिलहाल कुछ दिनों के लिए टल गया है। यह कार्यक्रम पहले शनिवार को तय था।
महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही व्यस्तताओं के कारण तेजस्वी यादव ने इसे स्थगित कर दिया है।
तेजस्वी यादव इन दिनों अपने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी के साथ दिल्ली में हैं। उन्हें लैंड फॉर जॉब मामले में 13 अक्टूबर को पेश होना है।
माना जा रहा है कि तेजस्वी के सोमवार शाम पटना लौटने के बाद या मंगलवार को सूरजभान सिंह परिवार के साथ आरजेडी में शामिल होंगे।
सूरजभान सिंह के साथ उनकी पत्नी वीणा देवी, भाई चंदन सिंह और कई अन्य समर्थक भी राजद में शामिल होंगे।
चर्चा है कि वीणा देवी को मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। वीणा देवी पहले मुंगेर से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की सांसद रह चुकी हैं।
सूरजभान सिंह वर्तमान में पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं।
सूत्रों के मुताबिक, लालू यादव ने पशुपति पारस को अपनी पार्टी के राजद में विलय का प्रस्ताव दिया है। इस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
अगर पारस की मांग मानी जाती है तो राजद के मौजूदा विधायक रामवृक्ष सदा का टिकट कट सकता है, क्योंकि पारस अपने बेटे के लिए अलौली विधानसभा सीट और कुछ अन्य सीटों पर गठबंधन के तहत टिकट की मांग कर रहे हैं।
आरजेडी के लिए यह नया गठजोड़ भूमिहार समुदाय में पैठ बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
तेजस्वी यादव अब अपनी पार्टी को केवल मुस्लिम-यादव वोट बैंक तक सीमित नहीं रखना चाहते।
2020 के चुनाव में उन्होंने राजद के 144 उम्मीदवारों में सिर्फ एक भूमिहार अनंत सिंह को टिकट दिया था।
अब स्थिति बदल रही है। सूरजभान जैसे भूमिहार नेता के आने से राजद को मगध और शाहाबाद क्षेत्र में नई मजबूती मिल सकती है।
*राजनीति में नया मोड़ — सूरजभान परिवार की RJD में एंट्री फिलहाल रुकी, तेजस्वी कर रहे बड़े बदलाव की तैयारी।#BiharElections2025 #RJD #TejashwiYadav #SurajbhanSingh #AnantSingh pic.twitter.com/VNGqDfUvLx
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) October 12, 2025
टी20 क्रिकेट में बड़ा उलटफेर: नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर रचा इतिहास
दर्द से परेशान मां सो रही थी सोफे पर, मासूम बेटे ने ठंड से बचाने के लिए किया ऐसा काम कि...
किंग खान और खिलाड़ी कुमार का मिलन! फिल्मफेयर में गले मिले, फैंस हुए भावुक
ये ड्रामा करेगा... बाबर आज़म पर पूर्व कप्तान का विवादित कमेंट, माइक बंद करना भूले
अफगान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पलटा पासा, महिला पत्रकारों की मौजूदगी से मचा हड़कंप!
वेटिकन सिटी में पवित्र वेदी पर युवक ने किया पेशाब, तीर्थयात्रियों में आक्रोश!
कफ सिरप कांड के बाद नया नियम: अब तैयार दवाओं में DEG और EG टेस्ट अनिवार्य!
ये आउट है, ड्रामा करेगा! रमीज राजा ने माइक बंद करना भूला, बाबर आज़म का उड़ाया मज़ाक
अजमेर: डॉक्टर ने वृद्ध मरीज को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल
फिल्मी दुनिया में शोक: द गॉडफादर की ऑस्कर विजेता अभिनेत्री डायने कीटन का निधन