मुंबई में MNS कार्यकर्ता की गुंडागर्दी: हिंदीभाषी महिला को पार्टी ऑफिस में थप्पड़, वीडियो वायरल
News Image

महाराष्ट्र में हिंदी भाषी लोगों के साथ मारपीट के मामले फिर सामने आने लगे हैं. ताजा मामला मुंबई के ठाणे से सामने आया है. यहां राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के पार्टी ऑफिस में एक हिंदी भाषी महिला को थप्पड़ मारे गए. इसका वीडियो सामने आया है.

यह वीडियो सामने आने के बाद मुंबई में हिंदी भाषी लोगों के साथ की जा रही ज्यादती की चर्चा फिर शुरू हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार यहां ट्रेन में हुई मामूली विवाद के बाद हिंदी भाषी महिला को पार्टी ऑफिस में बुलाकर पहले माफी मंगवाई और फिर थप्पड़ मारे गए.

थप्पड़ मारने वाली महिला MNS कार्यकर्ता है. दरअसल, ठाणे के कलवा रेलवे स्टेशन पर धक्के का विवाद भाषा की लड़ाई बन गया. वायरल वीडियो में हिंदी भाषी महिला को थप्पड़ मारती दिख रही महिला, MNS कार्यकर्ता स्वरा कटे बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, स्वरा कटे के पति अर्जुन कटे को ट्रेन में धक्का-मुक्की करने वाली हिंदी भाषी महिला को MNS ऑफिस में बुलाकर माफी मंगवाई गई, और फिर थप्पड़ मारा गया.

वीडियो में थप्पड़ मारने के बाद हिंदी भाषी महिला को यह चेतावनी भी दी गई कि दोबारा ऐसी भाषा किसी महाराष्ट्रीयन के लिए इस्तेमाल की तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना.

बताया गया कि ठाणे के कलवा स्टेशन पर एक पुरुष ने महिला को धक्का मार दिया था. जिसके बाद महिला ने उसका कॉलर पकड़कर उसकी पिटाई की, और अपशब्दों का इस्तेमाल किया था.

स्टेशन पर जिस पुरुष के साथ महिला ने धक्का-मुक्की की, वो महाराष्ट्र नव निर्माण सेना की महिला कार्यकर्ता स्वरा कटे के पति अर्जुन कटे थे.

मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वरा कटे ने महिला को MNS दफ्तर लाकर सार्वजनिक रूप से माफ़ी मंगवाई. इसका वीडियो बनाया गया और वीडियो बनाते हुए उन्हें महिला कार्यकर्ता ने वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच में ही थप्पड़ मारा और दोबारा ऐसी भाषा किसी महाराष्ट्रीयन के लिए ना इस्तेमाल करने की चेतावनी दी.

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बागपत में दिनदहाड़े तिहरा हत्याकांड: मदरसा छात्रों ने मौलवी के परिवार को मौत के घाट उतारा

Story 1

फिल्मी दुनिया में शोक: द गॉडफादर की ऑस्कर विजेता अभिनेत्री डायने कीटन का निधन

Story 1

बिहार: 73 सालों में एक मुस्लिम मुख्यमंत्री, कितने बने मंत्री-विधायक?

Story 1

ट्रंप से नाराज़, हैरिस पर फूटा ग़ुस्सा: शिकागो में फ़िलिस्तीन समर्थकों का हंगामा!

Story 1

कांतारा चैप्टर 1 की शानदार कमाई के बीच बड़ी चूक! प्लास्टिक बोतल ने किरकिरा किया मज़ा

Story 1

बिहार NDA कार्यकर्ताओं में मोदी भरेंगे जोश, मेरा बूथ सबसे मज़बूत मिशन पर संवाद!

Story 1

मक्का-मदीना में मुस्लिम युवक ने प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के लिए की दुआ!

Story 1

UPSC की तैयारी कर रहे युवक का दिल्ली छोड़ते वक्त इमोशनल नोट वायरल, पढ़कर लोग हुए भावुक

Story 1

क्या सन ऑफ मल्लाह छोड़ेंगे INDIA, थामेंगे NDA का दामन? पोस्टर से महागठबंधन में भूचाल!

Story 1

BSF एयर विंग में इतिहास: भावना चौधरी बनी पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर!