मक्का-मदीना में मुस्लिम युवक ने प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के लिए की दुआ!
News Image

भारत के प्रसिद्ध संत स्वामी प्रेमानंद महाराज अस्वस्थ हैं। उनकी तबीयत लंबे समय से नाजुक बनी हुई है और भक्त लगातार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। यह प्रार्थना अब भारत की सीमाओं से निकलकर मक्का-मदीना तक पहुंच गई है।

सऊदी अरब के मदीना से एक मुस्लिम युवक सुफियान इलाहाबादी का वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सुफियान मदीना की पवित्र भूमि से वृंदावन में बसे स्वामी प्रेमानंद महाराज की सलामती और दीर्घायु के लिए दुआ मांगते नजर आ रहे हैं।

लगभग 1 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में सुफियान हाथ उठाकर अल्लाह से प्रार्थना करते हुए कहते हैं कि हे अल्लाह, भारत के महान संत प्रेमानंद महाराज को जल्द से जल्द सेहतमंद कर दे, ताकि वे अपने भक्तों का मार्गदर्शन करते रहें। वीडियो में मदीना का दृश्य स्पष्ट दिखाई देता है, जिससे यह पुष्टि होती है कि यह दुआ इस्लाम की सबसे पवित्र स्थली से की गई है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों बार देखा गया है और लोग इसे धर्म से ऊपर इंसानियत का प्रतीक बता रहे हैं।

प्रेमानंद महाराज पिछले किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी दोनों किडनियां सही तरीके से काम नहीं कर रहीं जिसके चलते उन्हें नियमित डायलिसिस पर रखा गया है।

हालांकि, हाल ही में उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो में वे मुस्कुराते और हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी तबीयत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। उनके अनुयायियों का कहना है कि यह आस्था और सामूहिक प्रार्थना की शक्ति का परिणाम है।

स्वामी प्रेमानंद महाराज को न केवल हिंदू, बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी सम्मान देते हैं। उनके भजन, प्रवचन और जीवन दर्शन ने भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। इस घटना ने साबित कर दिया कि आस्था की कोई जात या मजहब नहीं होती, और जब बात मानवता की आती है तो दिल जोड़ने वाली दुआएं हर दीवार को तोड़ देती हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अफगानिस्तान के हवाई हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, सीमा पर कई चौकियां भी कब्जायीं

Story 1

सड़क किनारे कुत्ते पर अत्याचार, मुंह पर टेप बांधकर खंभे से लटकाया, इंटरनेट पर मचा हाहाकार

Story 1

स्मृति मंधाना का इतिहास, एक कैलेंडर वर्ष में 1000 ODI रन बनाने वाली पहली महिला बल्लेबाज!

Story 1

पाकिस्तानी सीमा पर तालिबान का प्रचंड हमला, कई चौकियां ध्वस्त!

Story 1

आरजी कर, लॉ कॉलेज और अब MBBS छात्रा से गैंगरेप: बंगाल में महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

Story 1

शांति की कोशिश विफल, तो और भी तरीके बाकी: अफगान विदेश मंत्री की पाकिस्तान को चेतावनी

Story 1

सुन्नी मुसलमानों के बीच खूनी संघर्ष, पाकिस्तान का दावा - 200 तालिबानी लड़ाके ढेर

Story 1

मक्का-मदीना में मुस्लिम युवक ने प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के लिए की दुआ!

Story 1

बिहार NDA कार्यकर्ताओं में मोदी भरेंगे जोश, मेरा बूथ सबसे मज़बूत मिशन पर संवाद!

Story 1

बिच्छुओं की खेती: कमरे में रेंगते हजारों बिच्छू, देखकर कांप जाएगी रूह!