अफगानिस्तान के हवाई हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, सीमा पर कई चौकियां भी कब्जायीं
News Image

अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान के दो दिन पहले किए गए हवाई हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। बीती रात पाकिस्तान और अफगान सीमा बलों के बीच डूरंड लाइन पर स्थित कुराम जिले के गावी क्षेत्र में भीषण टकराव हुआ।

खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सीमा पर दोनों सेनाओं के बीच हुई गोलीबारी और झड़प में पाकिस्तान के 12 सैनिक मारे गए हैं। अफगान सेना ने बॉर्डर पर कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा भी कर लिया है।

9-10 अक्टूबर की रात को पाकिस्तान की सेना ने TTP चीफ नूर वली मेहसूद को निशाना बनाते हुए अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में हमला किया था। इसके जवाब में अफगानिस्तान की 201 खालिद बिन वालिद आर्मी कोर ने पाकिस्तानी फ्रंटियर कोर्प्स के ठिकानों पर कुराम, बाजौर और नॉर्थ वजीरिस्तान में एक साथ हमला किया। यह हमला तोप, मोर्टार और ड्रोन से किया गया।

अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान की अंगूर अड्डा, बाजौर, कुर्रम, दीर, चित्राल और बलूचिस्तान में बारामचा स्थित चौकियों पर गोलीबारी करके उन्हें तबाह कर दिया और उन पर कब्जा कर लिया। कुनार, नंगरहार, पक्तिका, खोस्त और हेलमंद में भी अफगान और पाक सैनिकों में झड़प हुई है। तालिबान के अधिकारियों ने झड़पों की पुष्टि की है। यह भी पता चला है कि अफगानिस्तान के सैनिकों ने पाक सैनिकों के हथियार छीनकर हमला किया।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमले से इनकार किया था और अफगानिस्तान से तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों को पनाह न देने का आह्वान किया था। पूर्व अमेरिकी दूत जल्माय खलीलजाद ने भी अफगानिस्तान में पाकिस्तान के कथित हमलों पर चिंता जताई थी और इस टकराव को पूरी दुनिया के लिए नया खतरा बताया था। उन्होंने कहा था कि सैन्य हमले समाधान नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों को कूटनीति से विवाद को सुलझाना चाहिए।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ओवैसी के तेवर: चाबहार बंदरगाह शुरू करो, ट्रंप को दिखाया आईना!

Story 1

पति की व्यस्तता का फायदा उठाकर पत्नी ने किया दूसरे लड़के को किस, वीडियो देखकर लोगों ने पकड़ा माथा

Story 1

IPS पूरन कुमार आत्महत्या: CM ने तोड़ी चुप्पी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा!

Story 1

दिवाली से पहले किसानों के लिए ₹42000 करोड़ का तोहफा!

Story 1

नैट साइवर-ब्रंट का ऐतिहासिक शतक! महिला वर्ल्ड कप में तोड़ा रिकॉर्ड!

Story 1

डियर जिंदगी फेम अभिनेत्री फरीदा पटेल वेंकट का बेटा लापता, पुलिस से मदद की गुहार

Story 1

बिहार चुनाव 2025: पटना एयरपोर्ट से रोजाना 17 हेलीकॉप्टर, नेताओं की चुनावी रफ्तार आसमान पर!

Story 1

मानसून की विदाई, उत्तर भारत में सर्दी की दस्तक!

Story 1

अखिलेश यादव ने बताया क्यों हुआ था उनका फेसबुक पेज सस्पेंड

Story 1

दिल्ली-NCR में कब दस्तक देगी ठंड? 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट!