अभिनेत्री फरीदा पटेल वेंकट, जिन्हें वॉर और डियर जिंदगी जैसी फिल्मों में देखा गया है, अपने 26 वर्षीय बेटे अंशु वेंकट के लापता होने से परेशान हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है और मुंबई पुलिस से मदद मांगी है।
फरीदा पटेल वेंकट ने बताया कि अंशु 28 सितंबर 2025 को ग्रांट रोड ईस्ट स्थित अपने घर से सुबह 4:00 बजे निकले थे और तब से लापता हैं। मुंबई पुलिस की मदद से उनकी आखिरी लोकेशन का पता चला है।
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि उनके बेटे को आखिरी बार 30 सितंबर को शाम लगभग 5 बजे रुसी मेहता चौक (ग्रांट रोड ईस्ट) पर देखा गया था। उन्होंने मुंबई पुलिस और मददगारों का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही, उन्होंने बेटे की नई लोकेशन का अपडेट भी साझा किया और बताया कि अंशु को 7 अक्टूबर को रात लगभग 8:30 बजे कुर्ला पश्चिम में देखा गया था।
अभिनेत्री ने कहा कि उनके बेटे की तलाश अभी जारी है और किसी भी मदद के लिए वह आभारी रहेंगी। उन्होंने एक फोन नंबर भी शेयर किया है और अंशु को देखने वाले लोगों से अनुरोध किया है कि वे उसके साथ रहें और तुरंत उन्हें जानकारी दें।
लापता होने के दिन अंशु ने वाइट स्ट्राइप वाले ब्लैक स्पोर्ट्स शॉर्ट्स, ग्रे कॉन्वर्स हुडी और काले जूते पहने हुए थे। परिवार ने लैमिंगटन रोड स्थित डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
अभिनेता अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया पर इस मामले को उठाया और लोगों से फरीदा पटेल वेंकट की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि फरीदा उनकी फिल्म कागज़ 2 में काम कर चुकी हैं और वह इस समय बहुत चिंतित हैं।
फरीदा पटेल वेंकट ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री दोनों में काम किया है। उन्हें वॉर , डियर जिंदगी , देवा , तू भी मोहब्बत , हिचकी , बरोट हाउस , नागिन , मोक्ष , दोबारा , प्लान ए प्लान बी और फालतू जैसी फिल्मों और शो के लिए जाना जाता है।
IMPORTANT: Anshu Venkat mentioned in the pic below is the son of Mrs. Farida Patel - an actress I worked with in #Kaagaz2. She sent me this message and requested me to post it on my social media. I called her and confirmed it. She is extremely worried. Please forward it! Let’s… pic.twitter.com/DiiqKsdxo7
— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 10, 2025
कोई घुसपैठ कर रहा है तो आप मंत्री हैं, रोकते क्यों नहीं... : ओवैसी का शाह पर पलटवार!
चिल्का झील पर दिखा आसमान छूता बवंडर, पर्यटकों में मची खलबली
दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नई सुविधा शुरू!
बिहार चुनाव 2025: NDA में सीट बंटवारा फाइनल? उपेंद्र कुशवाहा का दावा - अभी तक नहीं हुआ सीटों का समझौता!
इंदौर कांग्रेस पार्षद का विवादित बयान: मुसलमान भारत छोड़कर नहीं जाएंगे, तुम्हारी छाती पर मूंग दलेंगे
बिहार महागठबंधन में अटकी सीट शेयरिंग, मुकेश सहनी की डिप्टी सीएम की मांग बनी रोड़ा
बच्चे पर ज़ुल्म देख भड़के रोहित शर्मा, मैदान पर जीता सबका दिल
पवन सिंह की राजनीति: हीरो या विलेन? क्या फ्लॉप हो गया पावर स्टार का दांव?
सड़क किनारे कुत्ते पर अत्याचार, मुंह पर टेप बांधकर खंभे से लटकाया, इंटरनेट पर मचा हाहाकार
परिवार को हार नहीं मानने देंगे, हम सब साथ खड़े हैं : सांसद चंद्रशेखर आजाद ने वाई. पूरन कुमार के परिवार से की मुलाकात