भारतीय टीम आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है। विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पावरप्ले में कुछ बेहतरीन शॉट लगाए। पावरप्ले में भारत ने बिना कोई विकेट खोए 58 रन बनाए।
स्मृति मंधाना ने इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे एक कैलेंडर वर्ष में वूमेन्स ओडीआई में 1000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम था, जिन्होंने 1997 में 970 रन बनाए थे।
स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने वूमेन्स ओडीआई में 14वीं बार 50 या उससे ज्यादा की साझेदारी की है। अब वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस पार्टनरशिप के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अंजुम चोपड़ा और मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है।
स्मृति मंधाना ने वूमेन्स ओडीआई में 5000 रन भी पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाली वे भारत की दूसरी और दुनिया की पांचवीं खिलाड़ी हैं।
स्मृति ने यह उपलब्धि सिर्फ 112 पारियों में हासिल की। उन्होंने स्टेफनी टेलर (129 पारियां) और सूजी बेट्स (6182 गेंदें) के रिकॉर्ड तोड़े।
ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग XI में एलिसा हीली (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, एलिसा पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहिला मैक्ग्रा, सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, मेगन शूट और अलाना किंग शामिल हैं।
भारतीय टीम की प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना, प्रतीका रावल, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।
Smriti Mandhana in full flow 🚀
— ICC (@ICC) October 12, 2025
She becomes the first women s cricketer to cross 1️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ ODI runs in a calendar year 👏
Watch #INDvAUS LIVE in your region, #CWC25 broadcast details here ➡️ https://t.co/7wsR28PFHI pic.twitter.com/ix0BCVi6p1
बिच्छुओं की खेती: कमरे में रेंगते हजारों बिच्छू, देखकर कांप जाएगी रूह!
अफगान विदेश मंत्री मुत्तकी की प्रेस वार्ता: व्यापार और चाबहार बंदरगाह पर हुई गहन चर्चा
बिहार चुनाव में योगी आदित्यनाथ: क्या ला रहे हैं नया? यूपी के सीएम की मांग क्यों है इतनी अधिक?
मेडागास्कर में तख्तापलट की कोशिश, राष्ट्रपति ने दी चेतावनी!
कर्नाटक में RSS शाखाओं पर प्रतिबंध? मंत्री प्रियांक खरगे ने CM को लिखी चिट्ठी, की बड़ी मांग!
क्या डोनल्ड ट्रंप का कोई सपना अभी भी अधूरा है? पोती के सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब!
राज्यसभा चुनाव: BJP ने मैदान में उतारे तीन उम्मीदवार, एक मुस्लिम चेहरा भी शामिल
मार्वल स्टूडियोज की धमाका: डेयरडेविल 2 से वंडर मैन तक, जियो हॉटस्टार पर मचने वाला है तहलका!
बुमराह की तूफानी गेंद! स्टंप उड़ा, बल्लेबाज देखता रह गया!
ये आउट है, अब ये ड्रामा करेगा : रमीज राजा ने लाइव मैच में बाबर आजम पर कसा तंज