दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 हाल ही में रिलीज हुई है। मुंबई में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी शामिल हुए।
सुनील शेट्टी ने फिल्म देखने के बाद जमकर तारीफ की। ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर सुनील शेट्टी को फिल्म के समर्थन और तारीफ के लिए धन्यवाद दिया। ऋषभ शेट्टी बॉलीवुड स्टार के सपोर्ट के लिए आभारी हैं।
कांतारा: चैप्टर 1 फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है। इसे ऋषभ शेट्टी ने ही लिखा और निर्देशित किया है। यह 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। मुंबई में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी।
कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर स्क्रीनिंग की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, एक खास शाम, सुनील शेट्टी अन्ना की मौजूदगी से और भी खास हो गई। कांतारा: चैप्टर 1 के लिए आपके प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं। तस्वीरों में ऋषभ शेट्टी की पत्नी प्रगति शेट्टी और को-स्टार गुलशन देवैया भी सुनील शेट्टी के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।
सुनील शेट्टी ने फिल्म की तारीफ करते हुए ऋषभ और उनकी टीम को शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने के लिए सराहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, कल रात कांतारा चैप्टर 1 ने मेरे दिल को गहराई से छुआ और मेरी आत्मा को झकझोर दिया। यह फिल्म इतनी शानदार थी कि मेरे रोंगटे खड़े हो गए, आंखों में आंसू आ गए, गर्व महसूस हुआ और मन को सुकून मिला।
उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि यही सच्चे सिनेमा का सार है। यह आपको आपकी जड़ों से जोड़ता है। भारतीय सिनेमा वास्तव में यही दर्शाता है। जब यह हमारी धरती, हमारे लोगों, हमारे देवताओं को दर्शाता है, तो यह पवित्र हो जाता है। और जब तक हम इन कथाओं के प्रति वफादार रहेंगे, तब तक सिनेमा कभी भी घटिया नहीं हो सकता। सुनील शेट्टी ने फिल्म की पूरी टीम की सराहना की और कहा कि ऋषभ शेट्टी जैसा अपनी जड़ों से जुड़ा शख्स ही ऐसी फिल्में बना सकता है।
Last night, Kantara didn’t just move me — it went straight through my veins.
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) October 10, 2025
Goosebumps, tears, pride, peace… all at once.
I guess – that’s what real cinema does — it makes you feel your roots.
This is what Indian cinema is truly about — when it speaks of our soil, our people,… pic.twitter.com/RkzQOTmT6V
दिवाली से पहले किसानों को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: 35,440 करोड़ की कृषि योजनाएं लॉन्च
शुभमन गिल का तूफान! विंडीज धराशायी, शतक से मची रनों की बौछार
जोधपुर में बिजली के खंभे पर चढ़ा कर्मचारी करंट लगने से गिरा, हालत गंभीर
रोमन रेंस का घमंड चकनाचूर! Crown Jewel में शर्मनाक हार, भाई बना बेइज्जती का कारण
राहुल गांधी के रहते कांग्रेस का सम्मान कोई छीन नहीं सकता: पप्पू यादव ने RJD को दी सीधी चुनौती
तालिबान विदेश मंत्री का देवबंद दौरा: भाषण रद्द, क्यों उमड़ी भीड़, मदनी का बयान
ED का एक्शन: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के CFO अशोक पाल गिरफ्तार, फर्जी बैंक गारंटी मामला!
अफगान-पाक सीमा पर युद्ध जैसे हालात, अफगान सेना ने पाकिस्तानी चौकियों पर किया कब्ज़ा
अमीर खान मुत्तकी देवबंद क्यों जाना चाहते हैं? तालिबान के विदेश मंत्री ने बताई वजह
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम करने की बड़ी पहल; खुला स्थायी यात्री सुविधा केंद्र