अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई झड़प ने हालात को और बिगाड़ दिया है।
9 अक्टूबर को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में टीटीपी चीफ नूर वली मेहसूद को निशाना बनाते हुए कई हवाई हमले किए थे। इसके बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब देते हुए सीमावर्ती इलाकों में हमला शुरू कर दिया।
अफगानिस्तान के 201 खालिद बिन वलीद आर्मी कोर ने 11 अक्टूबर की देर रात नंगरहार और कुनार प्रांतों में डुरंड लाइन के पास पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमले किए। तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनकी सेनाओं ने कई पाकिस्तानी चौकियों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। साथ ही कुनार और हेलमंद प्रांतों में एक-एक पाकिस्तानी चौकी को नष्ट कर दिया गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पक्तिया प्रांत के आरयूब जाजी जिले में सुबह से ही अफगान और पाकिस्तानी बलों के बीच तीव्र गोलीबारी जारी है। झड़प में कम से कम 5 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और दो अन्य घायल हुए हैं। आमने-सामने की इस लड़ाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा है और अफगान सैनिकों ने पाकिस्तानी हथियार भी जब्त किए हैं।
झड़पें स्पिना शागा, गीवी, मणि जाभा और आसपास के इलाकों में केंद्रित हैं, जहां हल्के और भारी हथियारों से फायरिंग की जा रही है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, देर रात तक भी गोलीबारी जारी रही। स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है और दोनों ओर से भारी सैन्य तैनाती की जा चुकी है।
तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। काबुल में शुक्रवार देर रात हुए दो विस्फोटों के बाद तालिबान ने कहा कि पाकिस्तान ने उनके सीमावर्ती शहरों पर हवाई हमले किए और डुरंड लाइन के पास पक्तिका के मार्गी इलाके में बाजार पर बमबारी की।
तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। यह एक अभूतपूर्व, हिंसक और भड़काऊ कृत्य है। अपने क्षेत्र की रक्षा करना उनका अधिकार है।
यह झड़प ऐसे समय में हुई है जब तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत दौरे पर हैं। पाकिस्तान के हवाई हमलों और अफगान सेना की जवाबी कार्रवाई ने दोनों देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और जटिल बना दिया है।
सीमा पर स्थिति अभी भी नियंत्रण में नहीं है। दोनों पक्षों की सेनाएं आमने-सामने हैं और किसी भी वक्त संघर्ष और बढ़ सकता है। क्षेत्रीय सुरक्षा एजेंसियां इस टकराव को दक्षिण एशिया में एक नए भू-राजनीतिक संकट के रूप में देख रही हैं।
منابع: پنج نظامی پاکستانی در آن سوی خط فرضی کشته شدند
— TOLOnews (@TOLOnews) October 11, 2025
منابع به طلوعنیوز تایید کردند که در نتیجه درگيری میان نیروهای امارت اسلامی افعانستان و پاکستان، تاکنون پنج نظامی پاکستانی کشته و دو نفر دیگر زخمی شدهاند.#طلوعنیوز pic.twitter.com/fujJ3Lmxi1
पीएम मोदी ने किसानों को दी सौगात: 35,440 करोड़ की कृषि योजनाओं का तोहफा
दिल्ली में प्रदूषण से जंग: इनोवेशन चैलेंज से मिलेगी मदद, 50 लाख तक का इनाम!
दिवाली से पहले किसानों के लिए ₹42000 करोड़ का तोहफा!
लोको पायलट भाई का रौब! बेटिकट महिला ने फर्स्ट एसी में मचाया हंगामा, TTE से की बदसलूकी
यशस्वी जायसवाल एक रन से चूके दोहरा शतक, गिल पर निकाला गुस्सा, सिर पीटा!
बिहार चुनाव: मैथिली ठाकुर की एंट्री से बीजेपी में बगावत, विधायक ने छोड़ी पार्टी
बिहार चुनाव 2025: NDA में सीट बंटवारा फाइनल? उपेंद्र कुशवाहा का दावा - अभी तक नहीं हुआ सीटों का समझौता!
हम तो डूबेंगे सनम, तुमको भी ले डूबेंगे! ओवैसी के साथ खेला करेंगे तेजू भैया, किया बड़ा ऐलान!
बिहार चुनाव: ओवैसी की AIMIM 32 सीटों पर ठोकेगी ताल, पहली सूची जारी!
मुर्गी-बकरी पालकर पत्नी जुटाती है पैसा, हर 5 साल में पति लड़ते हैं चुनाव