दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा। यशस्वी जायसवाल (175 रन) और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 129 रन) के शतकों की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की।
भारतीय टीम जब गेंदबाजी करने आई तो रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज को 21 रन पर ही पहला झटका दिया। जडेजा ने जॉन कैम्पबेल को फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर साई सुदर्शन के हाथों कैच कराया। कैम्पबेल सिर्फ 10 रन बना सके।
हालांकि, कैच पकड़ने के दौरान साई सुदर्शन घायल हो गए और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। कैम्पबेल ने ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की।
फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े सुदर्शन ने पहले गेंद से बचने के लिए सिर झुकाया। एक पल के लिए उनकी आंखें भी बंद हो गई थीं, लेकिन गेंद सुदर्शन के हेलमेट से टकराने के बाद छाती पर लगी और फिर अचानक उनके हाथों में आ गई।
सुदर्शन ने यह सुनिश्चित किया कि गेंद बाहर न निकले, लेकिन इस कैच को पकड़ने में सुदर्शन को किस्मत का सहारा मिला। कैम्पबेल कुछ देर खड़े रहे, उन्हें समझ नहीं आया कि सुदर्शन ने गेंद कैसे पकड़ ली।
खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शक भी हैरान थे। सुदर्शन ने जश्न भी नहीं मनाया क्योंकि वो दर्द में थे। सुदर्शन के दाएं हाथ की एक उंगली में चोट लग गई थी।
भारतीय फिजियो उनकी चोट का इलाज करने मैदान पर आए। बाद में वह फिजियो के साथ ही मैदान से बाहर चले गए। सुदर्शन की जगह देवदत्त पडिक्कल फील्डिंग करने मैदान पर उतरे।
भारतीय टीम मैनेजमेंट उम्मीद कर रही है कि साई सुदर्शन की इंजरी ज्यादा गंभीर न हो। भारत को वेस्टइंडीज के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। उस टेस्ट सीरीज में सुदर्शन का रोल अहम रहने वाला है।
सुदर्शन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार 87 रन बनाए। ये सुदर्शन के टेस्ट करियर की दूसरी फिफ्टी रही।
𝗘𝗮𝗿𝗹𝘆 𝗗𝗼𝗺𝗶𝗻𝗮𝗻𝗰𝗲! 🔥@imjadeja breaks the opening stand with India’s first wicket, giving #TeamIndia an early advantage. 🙌
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 11, 2025
Catch the LIVE action 👉 https://t.co/tg7ZEVlTSH#INDvWI 👉 2nd Test, Day 2 | Live Now on Star Sports & JioHotstar pic.twitter.com/60acjVZnAV
क्या राहुल गांधी को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार? कांग्रेस नेता ने मचाई हलचल
दिवाली से पहले किसानों को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: 35,440 करोड़ की कृषि योजनाएं लॉन्च
लाइव न्यूज़ पढ़ते वक़्त एंकर के सामने दौड़ा चूहा, डर से निकली चीख!
दिवाली से पहले किसानों के लिए ₹42000 करोड़ का तोहफा!
अश्विनी भिडे: मुंबई को मेट्रो का तोहफा देने वाली मेट्रो वुमन , आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
ओला स्कूटर से नाराज़ युवक ने शोरूम के बाहर लगाई आग, वीडियो वायरल
जान जोखिम में डाल साई सुदर्शन ने लपका अविश्वसनीय कैच, दुनिया दंग!
यमुनानगर में लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान!
अमेरिका का यू-टर्न: भारत पर जान लुटाने को तैयार, खुलकर कर रहा तारीफ!
क्या गाजा में शांति संभव है तो रूस-यूक्रेन में क्यों नहीं? जेलेंस्की ने ट्रंप को किया फोन