क्या गाजा में शांति संभव है तो रूस-यूक्रेन में क्यों नहीं? जेलेंस्की ने ट्रंप को किया फोन
News Image

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने रूस के हालिया हमलों, यूक्रेन की ऊर्जा पर हुए नुकसान और शांति प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि बातचीत बेहद सकारात्मक रही। उन्होंने ट्रंप को गाजा में शांति समझौता कराने के लिए बधाई भी दी।

जेलेंस्की ने कहा कि अगर एक क्षेत्र में युद्ध रोका जा सकता है, तो दूसरे में भी यह संभव है। उनका मानना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध भी रुक सकता है।

उन्होंने लिखा, मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से बात की। ये बहुत सकारात्मक और उपयोगी बातचीत थी। मैंने उन्हें मध्य पूर्व में हासिल शांति के लिए बधाई दी। अगर एक क्षेत्र में युद्ध रुक सकता है, तो निश्चित रूप से रूस-यूक्रेन युद्ध भी रुक सकता है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ट्रंप को रूस के कीव पर हालिया ऊर्जा हमलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अमेरिका के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने के लिए नई संभावनाओं और समझौतों पर भी चर्चा की।

जेलेंस्की ने कहा, हमने एयर डिफेंस मज़बूत करने के ठोस विकल्पों पर चर्चा की है। कुछ अच्छे और ठोस विचार हैं जिनसे हमें वास्तव में मजबूती मिल सकती है।

फरवरी में व्हाइट हाउस में एक टीवी मीटिंग के दौरान दोनों नेताओं के बीच संबंध कुछ ठंडे पड़ गए थे, जब तीखी बहस हुई थी। लेकिन अब ट्रंप ने जेलेंस्की की तारीफ करते हुए उन्हें बहादुर इंसान बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन जो लड़ाई लड़ रहा है, वह काबिले-तारीफ है।

दोनों नेता इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान न्यूयॉर्क में मिले थे। तब रूस पर दबाव बढ़ाने और युद्ध खत्म करने पर चर्चा हुई थी। जेलेंस्की ने उस मुलाकात में अमेरिका से रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने और यूक्रेन की रक्षा क्षमता बढ़ाने की मांग की थी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पवन सिंह के खिलाफ अक्षरा सिंह और ज्योति सिंह का चुनावी मैदान, जानिए अक्षरा की संपत्ति!

Story 1

चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, बाल-बाल बची जान!

Story 1

नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बड़ा उलटफेर!

Story 1

करवा चौथ के बाद विवाद: पति ने ट्रेन के सामने कूदकर, पत्नी ने जहर खाकर दी जान

Story 1

रेलवे पुल पर रोमांटिक रील बना रहे थे कपल, पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रेन, बाल-बाल बची जान

Story 1

अफगान-पाक सीमा पर युद्ध जैसे हालात, अफगान सेना ने पाकिस्तानी चौकियों पर किया कब्ज़ा

Story 1

दिल्ली-गुरुग्राम भी फेल! चीन में लगा दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैफिक जाम, 36 लेन भी पड़ीं कम

Story 1

अखिलेश यादव का फेसबुक पेज क्यों हुआ सस्पेंड? जानिए केंद्रीय मंत्री का जवाब

Story 1

इंदौर कांग्रेस पार्षद का विवादित बयान: मुसलमान भारत छोड़कर नहीं जाएंगे, तुम्हारी छाती पर मूंग दलेंगे

Story 1

OMG! एक-दो नहीं, इस इंसान के नाम में हैं 2253 शब्द! बना दिया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कौन है ये शख्स