आजकल कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं चूकते। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग खतरनाक रास्ते अपना रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का और लड़की रेलवे पुल पर रील बना रहे हैं।
वीडियो में दोनों एक भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। लड़का स्लो मोशन में लड़की का पीछा करता है। दोनों ऐसे रील बना रहे हैं, मानो किसी रोमांटिक सीन की शूटिंग चल रही हो।
तभी, पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेन आ जाती है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रेन उनके बेहद करीब से गुजरती है। तेज हवा का झोंका भी आता है, जिससे उनके बाल उड़ने लगते हैं।
लेकिन, दोनों रील बनाने में ही मग्न रहते हैं। उन्हें अंदाजा भी नहीं है कि जरा सी चूक कितनी भारी पड़ सकती थी।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भड़क गए हैं। वीडियो के साथ लिखा है, सोशल मीडिया पर चंद सेकंड की फेम के लिए लोग अब अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। रेलवे पुलों पर नाच रहे हैं और उनके ठीक पीछे तेज रफ्तार से ट्रेनें दौड़ रही हैं। एक फिसलन, हवा का एक झोंका... और सब खत्म।
वीडियो पर लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला है। एक यूजर ने कहा, एक गलत कदम और ये कंटेंट, ट्रेजेडी में बदल सकता था। दूसरे ने कहा, ये कंटेंट क्रिएटर अब लोगों के लिए खतरा बन गए हैं। एक और यूजर ने कहा, अभी ओढ़नी वगैरह फंस जाएगी तो लेने के देने पड़ जाएंगे। रेलवे वाले भी बेचारे इनसे परेशान हो चुके हैं। कई लोगों ने इनकी गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
🚨 For a few seconds of social media fame, people are now risking their lives. Dancing on active Railway Bridges with trains speeding right behind them.
— Gems (@gemsofbabus_) October 10, 2025
One Slip, One gust of Wind… and it’s Over. 🤦♂️ pic.twitter.com/uyifgZBw6Q
इंदौर कांग्रेस पार्षद का विवादित बयान: मुसलमान भारत छोड़कर नहीं जाएंगे, तुम्हारी छाती पर मूंग दलेंगे
नैट साइवर-ब्रंट का ऐतिहासिक शतक! महिला वर्ल्ड कप में तोड़ा रिकॉर्ड!
चोट लगी, पर कैच नहीं छोड़ा! साई सुदर्शन का अद्भुत प्रदर्शन
ट्रंप का दोस्त , भारत के लिए चुनौती? जानिए नए अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति के मायने
अमिताभ की माँ, तेजी बच्चन: खूबसूरती में मधुबाला को भी मात, इंदिरा गांधी की थीं खास सहेली
नन्हे फैन को मिलने से रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर भड़के रोहित शर्मा
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने बैगिनडीह में हस्तशिल्प कारीगरों से की भेंट, दिया समर्थन का आश्वासन
मौलाना मदनी का बड़ा दावा: अब अफगानिस्तान से भारत नहीं आएगा कोई आतंकी!
25 साल बाद भी बोलेरो का क्रेज बरकरार! क्यों नहीं होती ये SUV पुरानी?
विदेश मंत्री मुत्ताकी का देवबंद दौरा: भारत-अफगानिस्तान रिश्तों पर बड़ा बयान!