ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले मुंबई के शिवाजी मैदान पर रोहित शर्मा प्रैक्टिस कर रहे थे। इस दौरान एक दिल जीतने वाला वीडियो सामने आया।
रोहित शर्मा जब शिवाजी मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे थे, तब एक नन्हा फैन उनसे मिलने के लिए बेताब था। वो किसी भी तरह अपने आइडल से मिलना चाहता था।
जैसे ही वो रोहित के करीब पहुंचा, सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश की।
यह देखकर रोहित शर्मा भड़क गए और उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, “ऐऐऐ... आने दे ना।”
उसके बाद वो नन्हा फैन रोहित से मिला और उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रोहित का सहज और सरल अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
क्रिकेट की तमाम ऊंचाइयों को छूने के बावजूद रोहित शर्मा के जमीन से जुड़े रहने पर फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से पहले रोहित शर्मा अपने पुराने दोस्त और टीम इंडिया में बैटिंग सलाहकार रह चुके अभिषेक नायर के साथ मुंबई में ट्रेनिंग कर रहे हैं।
शिवाजी पार्क में पहुंचे फैंस को रोहित ने जमकर मनोरंजन दिया। नेट्स पर उनकी मदद के लिए पूर्व भारतीय सहायक कोच अभिषेक नायर मौजूद थे। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह भी उन्हें दो घंटे तक अभ्यास करते हुए देख रही थीं।
रोहित शर्मा 19 अक्टूबर को अपने इंटरनेशनल करियर का 500वां मैच खेलेंगे। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला होगा। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा अब सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट खेलते दिखेंगे।
A little kid ran towards Rohit Sharma to meet him, but security stopped him. Seeing this, Rohit shouted at security and said, Let him come. 🥹❤️
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) October 10, 2025
The most humble and down-to-earth @ImRo45 🐐 pic.twitter.com/afc4KUFucQ
क्या तेज प्रताप बिगाड़ेंगे तेजस्वी का चुनावी खेल?
करवा चौथ के बाद विवाद: पति ने ट्रेन के सामने कूदकर, पत्नी ने जहर खाकर दी जान
दिवाली से पहले किसानों को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: 35,440 करोड़ की कृषि योजनाएं लॉन्च
बच्चे पर ज़ुल्म देख भड़के रोहित शर्मा, मैदान पर जीता सबका दिल
बिहार NDA में सीट बंटवारा तय: जदयू 102, भाजपा 101, चिराग को 26 सीटें!
पवन सिंह के खिलाफ अक्षरा सिंह और ज्योति सिंह का चुनावी मैदान, जानिए अक्षरा की संपत्ति!
तालिबान विदेश मंत्री का देवबंद दौरा: भाषण रद्द, क्यों उमड़ी भीड़, मदनी का बयान
अमेरिका भारत के साथ संबंधों को मानता है बेहद अहम
नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर रचा इतिहास, टी20 में सबसे बड़ा उलटफेर!
शुभमन गिल का तूफान! विंडीज धराशायी, शतक से मची रनों की बौछार